कमाल राशिद खान ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की 'धुरंधर' का किया रिव्यू, जिसे पढ़ निकल जाएंगे मेकर्स के आंसू
KRK On Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर का पहला लुक उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया है। ये फर्स्ट लुक 2 मिनट 40 सेकंड का है। इसमें रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन दिखाया गया है। इसमें सस्पेंस और डायलॉग्स भी हैं। इसे आदित्य धर ने इसे डायरेक्ट किया है। ये उनकी स्पाय फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं।
इस फिल्म के फर्स्ट लुक का वीडियो 2 मिनट 40 सेकंड का है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ कह रहे हैं ये फिल्म उनका परफेक्ट कमबैक करवाएगी। वहीं, कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन अब कमाल राशिद खान ने धुरंधर के फर्स्ट लुक टीजर का रिव्यू किया है।

कमाल राशिद खान जिन्हें KRK के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, टीजर में ही 20 बार धमाका (बम ब्लास्ट) होता है। इसका मतलब है कि निर्देशक के पास दिखाने के लिए कहानी नहीं है। टीजर 2.5 मिनट लंबा है, इसलिए ट्रेलर 10 मिनट लंबा होगा। इसका मतलब है कि निर्देशक को फिल्म के बारे में यकीन नहीं है। यह एक बड़े पैमाने की फिल्म है। क्योंकि लैंडिंग कॉस्ट ₹350CR है। जबकि निर्देशक और अभिनेता ने फिल्म को 100% मुफ्त में बनाया है। अभिनेताओं का लुक इस बात का सबूत है कि यह विदेशी फिल्मों की नकल है।
Exactly 20 times blast 💥 happens in the teaser only, Means Director doesn’t have story to show. Teaser is 2.5 minutes long, so trailer will be 10 minutes long. Means director is not sure about the film. It’s a big scale film. Because landing cost is ₹350CR! While Director &… pic.twitter.com/kCPkPmIZAA
— KRK (@kamaalrkhan) July 6, 2025
कमाल ने आगे लिखा, निर्देशक आदित्य धर ने धुरंधर की स्क्रिप्ट 6 साल पहले लिखी थी। कई प्रोड्यूसर फिल्म बनाने के लिए सहमत हुए और बाद में रॉनी (रॉनी स्क्रूवाला) की तरह मना कर दिया। आखिरकार आदित्य जियो के साथ फिल्म बनाई। लेकिन बिना फीस के, यहां तक कि रणवीर सिंह ने भी फिल्म मुफ्त में की है। इसका मतलब है कि उन दोनों ने जुआ खेला है। अगर फिल्म चलेगी, तो वे बॉलीवुड के सबसे चतुर लोग हैं। अगर फिल्म नहीं चलती, तो वे दुनिया के सबसे बड़े मूर्ख हैं।
Director Aditya Dhar wrote #Dhurandhar script 6 years ago. Many Producers agreed to produce the film and later refused like Ronie. Finally Aditya is able to make the film with #Jio, But without fees. Even Ranveer Singh has done the film free. Means they both have played gamble!…
— KRK (@kamaalrkhan) July 6, 2025












Click it and Unblock the Notifications