कमल हासन के दोस्त और को-एक्टर मोहन नटराजन का निधन, जानें कैसे हुई मौत
Mohan Natarajan Passed Away: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद साउथ इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ जहां मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स यौन शोषण को लेकर खुलकर बोलते नजर आ रहे हैं, वहीं अब तमिल इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
मोहन नटराजन का हुआ निधन
खबर है कि तमिल फिल्मों के दिग्गज फिल्म निर्माता और एक्टर मोहन नटराजन का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर मोहन नटराजन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

3 सितंबर 2024 को चेन्नई में हुआ निधन
आपको बता दें कि मोहन नटराजन के निधन की जानकारी उनके मैनेजर की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है, जिसमें बताया गया कि दिग्गज फिल्म निर्माता ने गत 3 सितंबर 2024 को चेन्नई में अपनी आखिरी सांस ली है। नहीं एक्टर के परिवार के सदस्यों ने बताया है कि उम्र संबंधी बीमारी के चलते मोहन नटराजन का निधन हुआ है।
उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुई मौत
दिवंगत एक्टर मोहन नटराजन के मैनेजर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- राजकली अम्मन फिल्म्स के निर्माता मोहन नटराजन ने कई फिल्मों का निर्माण किया। उम्र संबंधी बीमारी के कारण 3 सितंबर को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है।
71 साल की उम्र में हुआ निधन
आपको बता दें कि मोहन नटराजन ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के सालिग्रामम स्थित घर पर आखिरी दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर 3 बजे चेन्नई के तिरवॉत्तियुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कमल हासन संग किया काम
आपको बता दें कि मोहन नटराजन फिल्म 'महानधी' में कमल हासन के को-एक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में उनके दमदार किरदार ने उन्हें पॉपुलर बना दिया था। एक्टर होने के साथ-साथ मोहन नटराजन फिल्म निर्माता भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है।
विलेन बनकर भी हुए थे पॉपुलर
मोहन नटराजन सक्सेसफुल एक्टर और निर्माता होने के अलावा विलेन बनकर भी काफी पॉपुलर हुए थे। उन्होंने 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'एंगा अन्नान वराट्टम' और 'कोट्टई वासल' जैसी कई फिल्मों में बतौर विलेन काम किया है और दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications