केआरके बोले- 'गिरफ्तारी के पीछे सेलिब्रिटीज नहीं', फैंस ने पूछा, 'तो फिर क्या सल्लू भाई...'

कमाल आर खान अब जेल से बाहर आ चुके हैं और वह वापस से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे कौन है।

मुंबई, 14 सितंबर: कमाल आर खान उर्फ केआरके पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। उन्हें साल 2022 में किए गए विवादित बयानों को लेकर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब कमाल आर खान जेल से रिहा हो चुके हैं और वह वापस से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से ये अफवाह उड़ रही थी कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे बॉलीवुड सेलेब्स का हाथ है। लेकिन अब केआरके ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

केआरके ने गिरफ्तारी मामले पर दी सफाई

केआरके ने गिरफ्तारी मामले पर दी सफाई

केआरके ने अब आखिरकार ट्विटर पर वापसी कर ली है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कैसे जेल में उन्होंने 10 दिन के अंदर सिर्फ पानी पीकर वह जीवित रहे। अब उन्होंने बॉलीवुड सितारों पर एक ट्वीट किया है जिसने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने ये साफ किया कि, उनकी गिरफ्तारी के पीछे फिल्म निर्माता करण जौहर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का हाथ नहीं है।

केआरके ने कहा- 'मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर...'

केआरके ने ट्वीट कर लिखा, कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं ये बात सच नहीं है। करण, शाह रुख, आमिर, अजय और अक्षय सहित किसी भी सितारे का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है'। उन्होंने अपने ट्वीट में करण को टैग करते हुए आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान के लिए हैशटैग का इस्तेमाल किया।

फैंस ने किया सलमान खान की ओर इशारा

फैंस ने किया सलमान खान की ओर इशारा

हालांकि केआरके के इस ट्वीट में एक एक्टर का नाम नहीं है। जिसने फैंस को असमंजस में डाल दिया। यूजर्स लगातार उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इस ट्वीट पर सलमान खान की ओर इशारा किया और लिखा, 'क्या आप इशारा कर रहे हैं कि सलमान खान ने आपकी गिरफ्तारी में भूमिका निभाई?' वहीं कुछ यूजर्स ने इच्छा जताई कि हम अपने पुराने केआरके को देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतना अच्छा केआरके हमें नहीं चाहिए'।

केआरके ने जेल में बिताए ऐसे दिन

इससे पहले केआरके ने जेल में बिताए 10 दिनों का ट्वीट पर दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि, 'मैंने लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी के साथ गुजारे हैं। ऐसे में मेरा वजन भी 10 किलो कम हो गया है'। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ।

केआरके को मिली जमानत

केआरके को मिली जमानत

जानकारी के मुताबिक केआरके को मुंबई एयरपोर्ट से 30 अगस्त के दिन गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर अक्षय कुमार और राम गोपाल वर्मा के खिलाफ कथित तौर पर विवादित ट्वीट करने का आरोप था। इसके बाद वर्सोवा पुलिस ने भी केआरके को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक फिलहाल मुंबई पुलिस ने उन्हें जमानत दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+