Anurag Kashyap से तलाक के सालों बाद कल्कि ने खोला दिल का दर्द, 'उनकी याद आती है'
Anurag Kashyap Kalki divorce: अनुराग कश्यप और कल्कि केकलां की शादी सिर्फ चार साल ही चल सकी और दोनों 2015 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। तलाक लेने से एक साल पहले से ही एक्ट्रेस अलग घर में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता आज भी अच्छा है और अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। अनुराग की बेटी आलिया कश्यप की शादी में भी कल्कि ने हिस्सा लिया था। उन्होंने आलिया और उनके पति शेन के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा था.
अब अनुराग कश्यप से अलगाव के सालों बाद कल्कि ने अपने दिल का दर्द खोला है। उन्होंने तलाक और फिर उसके बाद के दिनों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन दिनों वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। कल्कि ने कहा, 'किसी रिश्ते के खत्म होने का मतलब उस इंसान से जुड़ी भावनाओं का खत्म होना नहीं होता है। तलाक के बाद भी मुझे उनकी याद आती थी और उन्हें किसी और के साथ देखकर दुख होता था।'

Anurag Kashyap के साथ डिवोर्स को बताया तकलीफदेह
कल्कि केकलां ने कहा कि ऐसा नहीं था कि हमने तुरंत ही मूव ऑन कर लिया। कल्कि ने कहा, 'मेरे लिए तलाक के बाद के शुरुआती साल मुश्किल थे। मुझे अनुराग को किसी और के साथ देखकर दुख होता था और मैं उन्हें मिस करती थी। हालांकि, धीरे-धीरे चीजें ठीक होने लगीं और अब हम एक-दूसरे से कभी कभार बात कर लेते हैं। हम आज अलग हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए कोई खराब ख्याल नहीं रखते हैं। तलाक के बाद भी हमारे बीच एक रिश्ता है जिसमें एक-दूसरे से बात हो जाती है।'
यह भी पढ़ें: Metro In Dino Review: बॉलीवुड की जरूरत अनुराग बासु की फ्रेश कहानी वाली फिल्म, म्यूजिकल नहीं मैजिकल है
'बिना शादी के मां बनने पर मिले थे लोगों के ताने'
अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि ने इजरायल के म्यूजिशियन गाय हर्शबर्ग से शादी कर ली है और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। कल्कि ने साल 2020 में शादी से पहले बेटी को जन्म दिया था और उन्होंने कहा कि बिना शादी के मां बनने का फैसला लेना किसी समाज में आसान नहीं होता है। मुझसे भी शादी से पहले मां बनने को लेकर काफी सवाल पूछे गए थे। कल्कि अब फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी नजर आ रही हैं। आखिरी बार वह तमिल फिल्म नेसिप्पया में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर का बयान अनुराग कश्यप पचा नहीं पाएंगे, 'बॉलीवुड टॉक्सिक' पर सुनाई खरी-खोटी!












Click it and Unblock the Notifications