'कलेश होना पक्का', काजोल ने अजय देवगन को काटी चुटकी, वायरल वीडियो देख लोगों ने कही ऐसी बात
काजोल और अजय देवगन फैंस के फेवरेट कपल हैं। जब भी ये स्टार कपल स्पॉट होता है तो फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों की कैमिस्ट्री कभी भी लोगों को इंप्रेस करने से पीछे नहीं हटती। जब भी दोनों साथ में दिखते हैं तो छा जाते हैं। मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ कि देखते ही देखते दोनों का वीडियो वायरल होने लगा और लोग जमकर रिएक्शन देने लगे।
दरअसल दुर्गा पूजा पंडाल से इन दिनों काजोल के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कभी जया बच्चन संग गप्पे मारते और प्यार से गले लगाते तो कभी गिरते गिरते बाल बाल बचते हुए एक्ट्रेस को लोगों ने स्पॉट किया। हाल ही में एक्ट्रेस पैपराजी को झाड़ लगाती भी नजर आईं।

अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अजय देवगन और अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं मगर इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने पास में खड़े अपने पति और अजय देवगन को चूंटी काटी।
इसके बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के कंधे पर हाथ रखकर पोज दिया। ये देखकर हर किसी की हंसी छूट पड़ी। क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग काजोल को ट्रोल कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसके बाद वो घर चलकर पति को बताएंगी। तो किसी ने कहा कि पत्नी तो आखिर पत्नी ही होती है।
काजोल का अजय के साथ ये बिहेवियर देखने के बाद हर कोई हैरान है। कई लोग मजाक भरे रिएक्शन दे रहे हैं तो कई लोग एक्ट्रेस को अपने रूड व्यवहार के लिये ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्हाल पति-पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications