'आपकी बेटी प्लेन क्रैश में मर गई' जब काजोल के मरने की मां तनुजा को मिली थी खबर, ऐसा था रिएक्शन

The Great Indian Kapil Show 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि एक बार उनकी मौत की झूठी अफवाह फैली थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती क। कपिल ने जब एक्ट्रेस से पूछा कि, क्या उनकी सबसे अजीब अफवाह उड़ी है तो काजोल ने एक किस्सा साझा किया।

Kajol

काजोल ने कहा कि, 'मैंने खुद को कभी गूगल नहीं किया, क्योंकि अगर कुछ अजीब होगा तो लोग मुझे कॉल और मैसेज करके बता देंगे। हर 5-10 साल में मेरे बारे में खबर फैलती है कि मैं मर गई। एक बार मैं जिस फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थी तो किसी ने मेरी मां को फोन कॉल कर ये बताया कि मेरा प्लेन क्रैश हो गया है और मैं मर गई हूं।

काजोल ने आगे बताया कि उस वक्त सोशल मीडिया का चलन नहीं था। तो उनकी मां को सही जानकारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में ये खबर झूठी निकली थी। एक्ट्रेस ने खुद अपनी मां को फोन करके बताया था कि वह ठीक हैं। काजोल की ये बात सुनकर कृति सेनन काफी हैरान थीं और उन्होंने कहा कि, 'ये काफी अजीब था।' वहीं ये सुनकर कपिल शर्मा जोर-जोर से हंसने लगे।

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय बाद फिल्म दो पत्ती में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में दिखेंगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने फिल्म बेखुदी में पुलिस का रोल निभाया था। शशांक चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म दो पत्ती 25 अक्टूबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Kajol और अजय देवगन के हनीमून में ऐसा क्या हुआ, एक्टर ने कही लौटने की बात, जानें किस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+