काजोल पर टूटा दुखों का पहाड़, कौन हैं रोनो मुखर्जी जिनके निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम

Rono Mukherjee Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के घर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी के के चाचा रोनो मुखर्जी का निधन हो गया है। ऐसे में पूरे मुखर्जी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

काजोल के चाचा रोनो मुखर्जी का निधन
आपको बता दें कि रोनो मुखर्जी एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी के पिता थे और बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर भी थे। रोनो मुखर्जी ने गत 28 मई 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rono Mukherjee Death

83 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

-आपको बता दें कि रोनो मुखर्जी की उम्र 83 साल थी। हालांकि उनके निधन की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोनो मुखर्जी के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड फिल्म मेकर अयान मुखर्जी और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी तुरंत ही उनके घर पहुंचे थे। सभी लोग अंकल रोनो मुखर्जी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए हैं।

-इस मौके पर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आए थे। जानकारी के अनुसार आशुतोष गोवारिकर की शादी अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी की बेटी सुनीता से हुई है।

कौन थे रोनो मुखर्जी? क्या है काजोल और रानी मुखर्जी से रिश्ता?

-आपको बता दें कि रोनो मुखर्जी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के पिता शोमू मुखर्जी के छोटे भाई थे। सुब्बीर मुखर्जी, जॉय मुखर्जी और देब मुखर्जी भी उनके भाई थे। ये सभी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रहे हैं। मुखर्जी परिवार के ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

-वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी के अलावा श्याम मुखर्जी, गीतांजलि मुखर्जी, सुभाष मुखर्जी और संजय मुखर्जी रिश्ते में रोनो मुखर्जी के कजन लगते थे।

-जानकारी के अनुसार मार्च 2025 में ही रोनो मुखर्जी के भाई और अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का निधन हो गया था। देब मुखर्जी बॉलीवुड के काफी फेमस एक्टर थे। वहीं रोनो मुखर्जी की बात करें तो वो साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'तू ही मेरी जिंदगी और 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'हैवान' के डायरेक्टर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+