गुस्से से लाल हुईं काजोल, आखिर किस से है एक्ट्रेस को इतनी नाराजगी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर गुस्से में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि आखिर एक्ट्रेस ने किसके लिए ये पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल वैसे तो फिल्मों से कईं समय से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। आए दिन फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। काजोल हमेशा से मस्त मौला रहने वाली एक्ट्रेस एक्ट्रेस रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर गुस्से वाला पोस्ट देख फैंस हैरान रह हो गए हैं।

आखिर किस पर भड़कीं काजोल?

आखिर किस पर भड़कीं काजोल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सिनेमा जगत में 30 साल पूरे होने के मौके पर कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर एक वीडियो शेयर की थी। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुस्सा जाहिर किया। जिसमें एक्ट्रेस ने कईं सारी बातें लिखी। लेकिन एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ जो काजोल अचानक इतना भड़क गईं?

लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

दरअसल, काजोल ने ऐसा पोस्ट किसके लिए और क्यों किया इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन एक्ट्रेस ऐसा अवतार देख उनके फैंस काफी हैरान हैं। काजोल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर कर लिखा कि, 'अगर आप यहां मेरे मनोरंजन करने के लिए नहीं हैं तो कृपया वापस जाएं और जब आपके पास कुछ नए मैटीरियल हों तभी वापस आएं'। अब काजोल का ये बोल्ड अवतार सुर्खियां बटोर रहा है।

फैंस को सता रही चिंता

फैंस को सता रही चिंता

काजोल के फैंस इस पोस्ट को देख चिंता जाहिर कर रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि कल तक एक्ट्रेस फिल्मी जगत में 30 साल पूरे होने की खुशी मना रही थी लेकिन एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस अचानक से इतना ज्यादा भड़क गईं हैं। बता दें कि काजोल के इस पोस्ट के पीछे क्या वजह है इसको लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई।

सिनेमा जगत में हुए पूरे 30 साल

सिनेमा जगत में हुए पूरे 30 साल

हाल ही में काजोल ने इंस्टाग्राम पर सिनेमा जगत में 30 साल पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पुराने किरदारों की एक एक झलक को साझा करते हुए उन सभी तस्वीरों का कोलाज बनाकर उसकी वीडियो शेयर की। इन तस्वीरों में बेखुदी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है, कभी खुसी कभी गम, फना, माई नेम इज खान, हेलीकॉप्टर ईला, तान्हाजी और उनकी आखिरी फिल्म त्रिभंगा भी शामिल थीं।

काजोल का वर्कफ्रंट

काजोल का वर्कफ्रंट

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस आखिरी बार नेट्फ्लिक्स की फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। खबरें ये भी हैं कि,काजोल को शाहरुख खान के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक बयान दोनों की तरफ से नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+