डायरेक्टर से काजोल ने सीधे पूछ लिया- अजय देवगन या मैं, कौन ज्यादा अच्छा एक्टर है? क्या मिला जवाब
बॉलीवुड के डिसेंट कपल में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल का नाम शुमार है और अदाकारी की बात की जाए तो काजोल और अजय देवगन की एक्टिंग के मामले में एक पर एक ग्यारह हैं।
काजोल और अजय देवगन अपनी धासू अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। काजोल जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में अपने और अपने पति अजय देवगन की एक्टिंग को लेकर एक निर्देशक से सवाल कर डाला है।

काजोल जल्द इस वेब सीरीज में आएंगी नजर
याद रहे काजोल Kajol Lust Stories 2 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में जल्द नजर आने वाली है। काजोल की वेब सीरीज का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। इस वेब सीरीज के निर्देशक अमित शर्मा हैं जिन्होंने इससे पहले एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान का निर्देशन किया था।
कौन हम दोनों में ज्यादा अच्छा कलाकार है?
वेब सीरीज के निर्देशक अमित शर्मा और काजोल ये इंटरव्यू एक मीडिया हाउस को दे रहे थे तो जिसमें काजोल और अजय के बीच क्या समानताएं और भिन्नताएं हैं ये पूछा गया, अमित कोई जवाब देते इससे पहले काजोल ने कहा इनसे पूछिये, कौन हम दोनों में ज्यादा अच्छा कलाकार है?
काजोल के सवाल पर निर्देशक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई
दरअसल, काजोल ने पहले ये बात शुरू की कि उनके और उनके पति अजय देवगन में समानताएं और क्या भिन्नताएं हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने पूछ डाला कि अजय और काजोल में बेहतर कलाकार कौन है।।काजोल का ये सवाल सुनकर लस्ट स्टोरी 2 के निेर्देशक अमित की बोलती ही बंद हो गई और वो बिना कुछ जवाब दिए काजोल का बस मुंह ही निहारते रहे।
इसके बाद निर्देशक ने काजोल के सवाल पर दिया ये चलाकी से जवाब
इस पर अमित मुस्कुराते हैं और काजोल की तरफ इशारा करते हैं, इसक थोड़ी देर बार कहते हैं मैंने इस सवाल का जवाब दे दिया है।
लस्ट स्टोरी 2 में इस किरदार में नजर आएंगी काजोल
लस्ट स्टोरी 2 में काजोल का रोल बड़ा ही मजेदार है इस वेब सीरीज में उसके पति की भूमिका संदेहास्पद है। वह घर की नौकरानी से फर्ल्ट कर रहा होता है, जिसे काजोल बाद मेंं बदल देती है।












Click it and Unblock the Notifications