30 years of Kajol: 'सिमरन' से लेकर 'सोनिया' तक...हर किरदार में समाईं काजोल, सिनेमा में पूरी की तीन दशक की पारी

'करण-अर्जुन' की सोनिया और 'बाजीगर' की प्रिया चोपड़ा से लेकर 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की सिमरन तक... काजोल ने अपने हर किरदार से फैंस के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

मुंबई, 31 जुलाई: साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अदाकारा काजोल लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। 'करण-अर्जुन' की सोनिया और 'बाजीगर' की प्रिया चोपड़ा से लेकर 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की सिमरन तक... काजोल ने अपने हर किरदार से फैंस के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट देने वाली काजोल ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। सिनेमा जगत में इतने साल पूरे होने पर उनके पति और बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन ने एक नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है।

काजोल ने शेयर किया वीडियो

काजोल ने शेयर किया वीडियो

बताते चलें कि सिनेमा जगत में अपने 30 साल पूरे करने पर काजोल ने एक प्यारा सा वीडियो मोंताज शेयर किया है। उन्होंने ये मोंताज अपने करियर की सबसे पॉपुलर फिल्मों को लेकर बनाया है। इसमें बेखुदी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माय नेम इज खान, हेलीकॉप्टर ईला और उनकी अंतिम फिल्म त्रिभंगा शामिल हैं।

वीडियो को दिया ये कैप्शन

अनस्टॉपेबल बाय सिया की म्यूजिक टोन देते हुए काजोल ने ये वीडियो बनाया और कैप्शन देते हुए लिखा- कल किसी ने मुझसे पूछा कि मैं क्या महसूस कर रही हूं? असल में मैं इसे शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती। सिवाय उन लोगों के प्रति आभार जताने के, जिन्होंने मुझपर बिना किसी शर्त के प्यार बरसाया है। 30 साल की बधाई। गिनती जारी है।

पति-पत्नी ने इन फिल्मों में किया काम

पति-पत्नी ने इन फिल्मों में किया काम

काजोल ने ये भी कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में और भी 30 सालों की उम्मीद है। ऐसे में उनके पति अजय देवगन ने भी माना कि वे अभी शुरुआत कर रही हैं। अजय देवगन ने काजोल के साथ फिल्म 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था' और 'दिल क्या करे' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने इस खास मौके पर पत्नी की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अपनी पिछली फिल्म की एक फोटो शेयर की।

अजय ने काजोल को दी बधाई

अजय ने काजोल को दी बधाई

2020 में आई फिल्म 'तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर' में एक साथ डांस करते हुए दोनों की वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- सिनेमा में तीन दशक। आप सब उत्साहित हैं। सच कहूं, तो अभी आप शुरुआत ही कर रहे हैं। कई और मील के पत्थर, फिल्में और यादें बननी बाकी हैं।

काजोल का वर्कफ्रंट

काजोल का वर्कफ्रंट

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार नेट्फ्लिक्स की फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था। ये भी अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस को शाहरुख खान के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी देखा जा सकता है।

'बेखुदी' से किया था डेब्यू

'बेखुदी' से किया था डेब्यू

खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा काजोल के करियर की शुरुआत की बात करें, तो एक्ट्रेस ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1992 में 31 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें काजोल के साथ कमल सदाना दिखे थे। फिल्म में काजोल ने राधिका नाम का किरदार अदा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+