शादीशुदा जय मेहता से जूही चावला ने क्यों की गुपचुप शादी? सालों बाद खुला राज, कहा-'मैं डर रही थी कहीं...'

Juhi Chawla Secret Marriage: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन जब एक्ट्रेस का करियर पीक पर था तो उन्होंने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली। अब सालों बाद जूही ने खुलासा किया कि उन्होंने गुपचुप शादी क्यों की थी।

जूही चावला ने जय मेहता से सीक्रेट वेडिंग की थी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि उस वक्त मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे जिस वजह से एक्ट्रेस की शादी की खबर काफी समय बाद सामने आई थी। ऐसे में जूही ने खुद इसके पीछे की वजह बताई।

Juhi Chawla

जूही चावला ने कहा कि, 'उस दौरान मैं करियर में काफी अच्छा कर रही थी और लगभग मेरी फिल्में भी सुपरहिट हो रही थीं। यही वह समय था, जब जय मेरी जिंदगी में आए थे। लेकिन मुझे डर था कि शादी के बाद कहीं मेरा करियर खत्म ना हो जाए। इसलिए मैं आगे बढ़ना चाहती थी, और मैंने रास्ता चुना कि इस शादी को एक राज रखते हैं और अपना काम पर फोकस करते रहें।'

जूही चावला ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी को छुपाने का फैसला किया था। उस दौरान शादी से पहले उनकी मां का निधन हो गया था जिसकी वजह से वह ग्रैंड वेडिंग नहीं करना चाहती थीं। जूही ने अपनी दिक्कत सास के सामने रखी और उन्होंने 2000 से ज्यादा वेडिंग इन्वाइट को कैंसिल कर दिया था। जिसकी वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया।

बता दें कि, राकेश रोशन और बिजनेसमैन जय मेहता के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। ऐसे में फिल्म कारोबार की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर ये दोस्त धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 1995 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं। जय से जब जूही पहली बार मिलीं तो उनकी पत्नी सुजाता बिड़ला की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+