'एकदम कियारा लग रही है', जूही चावला की वायरल हुई थ्रोबैक वीडियो, देखकर फैंस के उड़े होश
जूही चावला का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस उनकी तुलना कियारा आडवाणी से कर रहे हैं।
Juhi Chawla Old Video Viral: 90 की दशक में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली जूही चावला का नाम दिग्गज एक्ट्रेस की गिनती में शामिल होता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की जिसकी वजह से आज भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। इस बीच जूही चावला की एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस उनकी तुलना मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से कर रहे हैं।

जूही चावला का थ्रोबैक वीडियो वायरल
दरअसल, जूही चावला का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये वीडियो साल 1984 का है जब उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने मियामी फ्लोरिडा 1984 में भारत की ओर से मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में भारत को रीप्रेजेंट किया था। इसके साथ ही जूही चावला ने इस कॉम्प्टिशन के दौरान बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।
क्यूट स्माइल देख दिल हार बैठे फैंस
अब जूही चावला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो तब का है जब जूही चावला की उम्र महज 18 साल की थी। इसमें जूही चावला की क्यूट सी स्माइल देखकर फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए कह रही हैं कि, ‘नमस्ते, आई एम जूही चावला, फ्रॉम मुंबई, इंडिया'।

कियारा आडवाणी से फैंस कर रहे तुलना
अब जूही चावला की यह वीडियो देख फैंस को उस वक्त की जूही याद आ गई जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस की इस क्यूट स्माइल ने एक बार फिर फैंस का दिल चुरा लिया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि, फैंस जूही चावला की तुलना मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये तो बिल्कुल कियारा जैसी लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो एक दम कियारा आडवाणी की तरह दिख रही हैं'। वहीं कुछ फैंस ने जूही चावला के इस लुक की जमकर तारीफ की। फिलहाल वीडियो में अब तक कई लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
वहीं कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था। जिसमें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नजर आई थीं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने पिछले हफ्ते ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्या प्रेम की कथा' की शूटिंग शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications