Jubin Nautiyal ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, सिंगर ने खुद बताया अब कैसी है तबीयत

हाल ही में मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अपने घर की सीढ़ियों से नीचे गिर गए थे। जिससे उन्हें गहरी चोटें आई हैं। अब उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है।

Jubin Nautiyal Health Update: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल पिछले दिनों एक हादसे का शिकार हो गए थे। दरअसल, सिंगर अचानक मुंबई स्थित अपने आवास पर सीढ़ियों से नीचे गिर गए थे। जिससे उनके शरीर में कई गंभीर चोटें आ गई थीं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल की कैसी है तबीयत?
हाल ही में जुबिन नौटियाल ने एक फोटो शेयर कर फैंस को अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। सिंगर ने अपनी फोटो शेयर कर बताया है कि वह रिकवरी ब्रेक पर हैं। जुबिन नौटियाल ने फोटो के कैप्शन पर लिखा, 'रिकवरी ब्रेक, आप लोग जल्द ही मिलते हैं।' इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस उनके ठीक होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वह किसी बीच पर हैं। यानी की अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।

सिंगर कर रहे हैं रिकवर
बता दें कि, इससे पहले जुबिन नौटियाल ने अस्पताल की फोटो शेयर कर अपनी हेल्थ की जानकारी दी थी। इस फोटो में सिंगर अस्पताल के बेड पर बैठे हुए थे। सिंगर ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहे थे और उस घातक दुर्घटना से मुझे बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।' बता दें कि, जुबिन नौटियाल अब पहले से काफी रिकवर कर चुके हैं और वह जल्द ही अपने नए गाने लॉन्च करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+