Jubin Nautiyal के सिर पर आई गंभीर चोटें, टूटी हाथ की कोहनी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal Accident: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरूवार को एक हादसे शिकार हो गए। जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सिंगर गुरूवार को अपने घर की सीढ़ियों से अचानक गिर गए। जिसके कारण उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सिंगर के दायने हाथ में कोहनी टूट गई है जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन हुआ।

जुबिन नौटियाल को आई गंभीर चोटें
दरअसल, जुबिन नौटियाल ने इस हादसे से पहले अपना नया गाना तू सामने आए रिलीज किया था। जिसके लिए उन्हें एक इवेंट में देखा गया था। इसके बाद खबर आई कि, सिंगर अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए। जिसकी वजह उनको अंदरुनी चोटें आईं। साथी ही अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। फिलहाल जुबिन नौटियाल का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने उन्हें दायना हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

फैंस कर रहे दुआ
जुबिन नौटियाल ने अब तक अपने करियर में काफी मेहनत से अपना नाम बनाया है। पिछले दिनों उनके कईं गाने रिलीज हुए। जुबिन के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेंडिग गानों में "तू सामने आए," "मानिके," "बन शराबी" जैसे सुपरहिट गाने शामिल है। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वह एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरें। फिलहाल फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+