जुबिन नौटियाल ने अस्पताल से दिया अपना हेल्थ अपडेट, दिखाया हाथ का प्लास्टर और बताया कैसी है तबीयत

Jubin Nautiyal Accident: घर की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के बाद सिंगर जुबिन नौटियाल को गंभीर चोटें आई थीं। अब उन्होंने अस्पताल से अपना फोटो शेयर कर लोगों को अपने हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।

jubin nautiyal

Jubin Nautiyal Accident: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल को कल गंभीर चोट लग गई थी। दरअसल जुबिन नौटियाल अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। खबर थी कि उनके हाथ में जबरदस्त चोट लगी थी। कहा जा रहा था कि उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी चोट आई है। इतना ही नहीं, सिर में भी चोट लगने की बात कही गई थी। हालांकि अब सिंगर जुबिन नौटियाल ने खुद अपना हेल्थ अपडेट लोगों को दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उनकी तबीयत अब कैसी है। साथ में उन्होंने अपने फैंस को दिल से शुक्रिया भी कहा है।

Recommended Video

    Jubin Nautiyal Health Update: Singer ने खुद बताया कैसी है अब तबीयत | वनइंडिया हिंदी | *News
    जुबिन नौटियाल ने अस्पताल से शेयर की फोटो

    जुबिन नौटियाल ने अस्पताल से शेयर की फोटो

    बॉलीवुड को कई हिट और बेहतरीन गाने देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल बीते कल ही अपने घर की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। वहीं अस्पताल में भर्ती में होने के बाद जुबिन नौटियाल के पीआर ने बताया था कि गत 2 दिसंबर (शुक्रवार) को वह अपने घर की सीढ़ियों से फिसल गए थे। बॉडी में कई जगह चोट आई है और डॉक्टर ने उन्हें दाएं हाथ के ऑपरेशन की सलाह भी दी थी। लेकिन अब सिंगर ने ट्विटर पर हेल्थ अपडेट दिया है और अपनी एक तस्वीर भी फैंस के लिए शेयर की है जिसमें वह पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं।

    ट्वीट पर लिखा अपना हेल्थ अपडेट

    'तू सामने आए', 'मानिके', 'बना शराबी' जैसे गाने गाकर लोगों को खुश करने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान की मेरे पर कृपा थी और उन्होंने मुझे इस खतरनाक हादसे में बचा लिया। मुझे अब छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया।

    फोटो देखकर जुबिन के फैंस हुए खुश

    फोटो देखकर जुबिन के फैंस हुए खुश

    इस तस्वीर में जुबिन नौटियाल अस्पताल के बेड पर बैठे हुए हैं। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। वह अपने बाएं हाथ से खाना खा रहे हैं और कैमरे की तरफ देख रहे हैं। साथ ही वह मुस्कुरा भी रहे हैं, जिसे देखकर अब उनके फैंस को थोड़ी राहत मिल गई है। डॉक्टर ने उनको प्लास्टर वाला हाथ इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

    दाएं हाथ में हुआ है फ्रैक्चर

    दाएं हाथ में हुआ है फ्रैक्चर

    आपको बता दें कि सीढ़ियों से गिरने के बाद जुबिन नौटियाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पीआर ने बताया था कि सिंगर की कोहनी टूट गई थी। उनके सिर, माथे और पसलियों में भी चोट आई थी। डॉक्टरों ने अस्पताल में उनका इलाज शुरू कर दिया था। डॉक्टर्स ने हालांकि सिंगर के ऑपरेशन की बात कही थी लेकिन तस्वीर देखकर लग रहा है कि वह अब ठीक हैं। खबर है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने होमटाउन चले जाएंगे ताकि उन्हें और अच्छे तरीके से आराम मिल सके।

    फैंस मांग रहे थे दुआ

    जुबिन नौटियाल ने सिंगिंग की दुनिया में काफी मेहनत से अपना नाम कमाया है। पिछले दिनों उनके कईं गाने रिलीज हुए थे। फिलहाल वह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर बन गए हैं। जुबिन के गाने इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करते हैं। इसके अलावा जुबिन नौटियाल कई जगहों पर लाइव परफॉरमेंस के लिए भी काफी फेमस हैं। उनको चोट लगने के बाद से फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। फैंस चाहते थे कि वह जल्द से जल्द दोबारा अपनी आवाज का जादू बिखेरने लगें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+