Jolly Llb 3: टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें अक्षय कुमार की फिल्म का रिव्यू
Jolly Llb 3 First Review in Hindi: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLb 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस बार फिल्म में दो जॉली देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म को पूरी टीम अच्छी तरीके से प्रमोशन करने में जुटी हुई है। Jolly LLb 3 को लेकर तरह तरह की बातें भी सामने आ रही हैं।
अब इस फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है। इसमें फिल्म के बारे में पूरी डिटेल्स सामने आई हैं। कैसी है फिल्म हम आपको रिपोर्ट में बताते हैं।

खुद को ओवरसीज सेंसर बोर्ड का मेंबर्स बताने वाले उमैर संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, Jolly LLb 3 एक दमदार और जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा है। यह आम आदमी की न्याय और निष्पक्षता की लड़ाई को बेहतरीन तरीके से दिखाती है। पूरी की पूरी फिल्म अरशद, अक्षय और सौरभ शुक्ला की परफॉर्मेंस पर ही अटकी हुई है। हालांकि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बेहद हल्का है। कह सकते हैं औसत है। सबसे कमजोर फिल्म का म्यूजिक है। लेकिन कुल मिलाकर ये एक पैसा वसूल फिल्म है।
ख़ैर, ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' पहले दिन ₹13-15 करोड़ की कमाई कर सकती है। जो एक प्रकार से अच्छी ओपनिंग है। बता दें, 'जॉली एलएलबी 2' ने ₹13.20 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। अगर फिल्म 15 करोड़ रुपये कमाती है तो पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी। अगर दर्शकों को शुक्रवार को फिल्म पसंद आती है, तो शनिवार और रविवार को कलेक्शन में अच्छी उछाल की उम्मीद देखने को मिल सकती है।
फिल्म को सुभाष कपूर ने बनाया है। इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। स्टारकास्ट इन दिनों इसे प्रमोट करने में जुटी हुई है। कुछ दिनों पहले फिल्म की टीम सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में भी पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications