राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में खूब रोए जॉनी लीवर, भारती सिंह की हुई ऐसी हालत, कपिल शर्मा ने संभाला
मीडिया से बात करते हुए जॉनी लीवर ने राजू श्रीवास्तव के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बहुत कुछ बताया। उन्होंने कहा- राजू और मेरे स्ट्रगल के दिन एकसाथ शुरू हुए थे। हमारे बीच पारिवारिक संबंध थे और हम पड़ोसी भी हैं।
मुंबई, 26 सितंबरः देश के फेमस सेटैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव गत 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। आपको बता दें कि गत 10 अगस्त को उन्हें वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में बेहोश थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वहीं गत 25 सितंबर को मुंबई में उनकी याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस प्रार्थना सभा में मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर, सुनील पाल, कपिल शर्मा, भारती सिंह, कीकू शारदा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सभी लोगों ने नम आंखों से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें खूब याद किया।
Recommended Video

राजू को याद कर रोने लगे जॉनी लीवर
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभी में मीडिया भी मौजूद थी। मीडिया से बात करते हुए जॉनी लीवर ने राजू श्रीवास्तव के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बहुत कुछ बताया। उन्होंने कहा- राजू और मेरे स्ट्रगल के दिन एकसाथ शुरू हुए थे। हमारे बीच पारिवारिक संबंध थे और हम पड़ोसी भी हैं। इसलिए आप समझ सकते हैं कि मैं उन्हें कितना मिस कर रहा हूं। जॉनी लीवर ने आगे कहा- हमने एक महान आर्टिस्ट खो दिया है। राजू ने बहुत से लोगों को कई सालों तक हंसाया लेकिन अचानक हमें छोड़कर चले गए। यह स्टैंडअप कॉमेडी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। राजू के बारे में बताते हुए जॉनी लीवर रोने लगे।
भारती को संभालते नजर आए कपिल शर्मा
इस प्रार्थना सभा में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी पहुंचे थे। कपिल शर्मा और भारती सिंह राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए नम आंखों में दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने भारती को कंधों से संभालते हुए कार तक छोड़ा। सुनील पाल और शैलेष लोढ़ा भी प्रेयर मीट में पहुंचे थे और आपस में राजू श्रीवास्तव के जाने का दुख शेयर करते नजर आए। वहीं बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अपने पिता नितिन मुकेश के साथ इस प्रेयर मीट में पहुंचे थे। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में नजर आए थे।
डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन डेड हो गए थे राजू
राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने सबको दुखी कर दिया था। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। बीच में उन्हें इंफेक्शन की वजह से तेज बुखार भी आया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के सिर का सीटी स्कैन कराया था तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। 15 दिन बाद जानकारी मिली कि उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था, लेकिन उन्हें होश नहीं आया और उनका ब्रेन भी रेस्पॉन्स नहीं कर रहा था।

ब्रेन तक ऑक्सीजन सप्लाई की समस्या
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव एम्स में अच्छे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में थे। डॉक्टरों की मानें तो उनके मौत के कारण की सबसे बड़ी वजह उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन सप्लाई का सही से न होना है। डॉक्टरों को उम्मीद थी कि लगातार मैनुअल ऑक्सीजन सप्लाई से एक समय ब्रेन के सेल्स खुद काम करना शुरू कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और ब्रेन में सही से ऑक्सीजन न पहुंचने की वजह से उनकी मौत हो गई।

आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे राजू
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में वर्कआउट कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स में भर्ती होने के बाद से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। राजू को आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications