John Wick एक्ट्रेस Halle Berry ने तोड़ी सारी हदें, 55 साल की उम्र में बालकनी में न्यूड होकर पी वाइन

हॉलीवुड फिल्म 'जॉनविक' स्टार एक्ट्रेस ने बालकनी से अपनी न्यूड फोटो पोस्ट की है। जिसको 6 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

American actress Halle Berry

मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस हाले बेरी (American actress Halle Berry) ने ईस्टर वीकेंड के दौरान अपनी एक तस्वीर से इंटरनेट पर तबाही ला दी है। 55 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपनी बालकनी में न्यूड होकर वाइन पीती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसी अंदाज में अपनी फोटो पोस्ट की है।

'मैं वही करती हूं, जो...'

बलकनी में पोज देते हुए फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- " मैं वही करती हूं, जो मैं करना चाहती हूं। हैप्पी सैटरडे।" फेमस हॉलीवुड फिल्म जॉन विक एक्ट्रेस फोटो में बिना कपड़ों के नजर आ रही है। बालकनी में सूरज की धूप सेंक रही है। अभिनेत्री मेगन गुड ने उनके फोटो पर "बिग लियो एनर्जी" कमेंट किया है।

जमकर मिला प्यार

हॉलीवुड एक्ट्रेस लीना वेटे ने ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट, जबकि केली रॉलैंड ने 'यस!!!! और जेना दीवान ने 'वाह!' लिखा। उनकी इस तस्वीर पर पौने 7 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। हालांकि उनको इस तस्वीर के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि, "अपने 50 साल के होने के बारे में सोचें, इस उम्र में आपको पोते के साथ चिल करना चाहिए। गरिमा के साथ बुढ़ापा अब कोई चीज नहीं है।" जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा कि "क्या आप लोगों को पता है कि एक झींगे का दिल उसके सिर में स्थित होता है?"

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस ने इस तरह से अपनी न्यूड फोटो पोस्ट की हो। पिछले महीने मार्च में भी फिल्म 'कैटवूमन' स्टार ने बाथरूम से अपनी मिरर सेल्फी ली, जिसमें वो बिना कपड़ों के थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने, 'मम्प डे सेल्फ लव' लिखा।

दो बच्चों की मां हाले बेरी

आपको बता दें कि हाले बेरी के 15 वर्षीय बेटी नाहला और 9 वर्षीय बेटा मेसो है। हेला को साल 2004 में आई फिल्म 'कैटवूमन' से काफी लोकप्रियता मिली। इसके कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। एक्स मैन, द कॉल, मूनफॉल में लीड रोल में दिखीं हैं। इसके अलावा 'जॉनविक 3' और हाल ही में रिलीज हुई 'जॉनविक 4' में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+