Jiah Khan Case: 'सच्चाई को सामने लाने के लिए हमने 10 सालों तक..', कोर्ट के फैसले से पहले बोलीं जिया खान की मां
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान 3 जून 2013 को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने अपनी सुसाइड नोट में एक्टर सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया था।

Jiah Khan case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में लगभग 10 सालों बाद शुक्रवार (28 अप्रैल) को मुंबई में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जिया खान को 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर में मृत पाया गया था। इस मामले में आरोपी सूरज पंचोली को सजा मिलेगी या राहत? ये कुछ देर में पता चल जाएगा। कोर्ट के फैसले के पहले जिया खान की मां राबिया खान (Jiah Khan mother Rabia Khan) ने कहा है कि वह 10 सालों से इस दिन का इतंजार कर रही थीं।
2013 में 3 जून जिया खान को उनकी मां राबिया खान ने अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ देखा था। जिया खान ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार अभिनेता सूरज पंचोली और उनके तनावपूर्ण रिश्ते को ठहराया था।
सुसाइड नोट में जिया खान ने लिखा था कि, उन्हें प्यार में सूरज पंचोली ने धोखा दिया है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इतना ही नहीं जिया खान ने लिखा था कि रिश्ते में उसके साथ बलात्कार भी किया गया, जिसके बाद उन्हें गर्भपात कराना पड़ा था।
अब इस घटना को 10 साल बीत गए हैं। मुंबई की सीबीआई कोर्ट आज शुक्रवार (27 अप्रैल) को फैसला सुनाएगी। बार और बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष न्यायाधीश एएस सय्यद ने 20 अप्रैल को मामले पर अंतिम दलीलों की सुनवाई पूरी कर ली थी।

राबिया खान बोलीं- उम्मीद है कोर्ट इंसाफ करेगा...
न्यूज18 के मुताबिक कोर्ट के फैसले से पहले जिया खान की मां राबिया खान ने कहा है कि एक परिवार के तौर पर उनकी लड़ाई एक दशक तक चली और अब वे कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही हैं। जिया खान की मां पिछले 10 सालों से अपनी बेटी को इंसान दिलाने के लिए लड़ रही हैं। जिया खान की मां ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट इंसाफ करेगा और न्यायपूर्ण फैसला देगा।
राबिया खान ने कहा, ''हमने तथ्यात्मक सबूतों के आधा पर सच्चाई को सामने लाने के लिए 10 साल बिताए हैं। अब इसका क्या आखिरी फैसला होता है, इसको जानने के लिए हम कोर्ट के फैसले का इतंजार कर रहे हैं।''

'जिया अपनी जान खुद से नहीं ले सकती...'
जिया खान मौत मामले में फैसले से पहले उनकी मां राबिया खान ने मीडिया से कहा, ''देखते हैं कि दस साल बाद कौन सी अदालत आती है। मैं चाहती हूं कि सच सामने आए जिया खान ने अपनी जान नहीं ली हमने सबूतों के आधार पर सच्चाई को सामने लाने में 10 साल लगा दिए। अब यह अदालत पर निर्भर है कि वह सही फैसला ले।''
जिया की मौत के बाद सूरज पंचौली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जिया खान की जमानत के बाद, जिया की मां ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने की मांग की।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिसंबर 2015 में एक चार्जशीट दायर की जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
सूरज पंचोली के परिवार ने क्या कहा?
सूरज पंचोली परिवार के एक सदस्य ने खुलासा किया कि सूरज सहित हर कोई फैसले को लेकर 'चिंतित तो है लेकिन 'सकारात्मक' भी है। उन्होंने कहा, ''मामले में हर अपडेट को देखते हुए पूरा परिवार सकारात्मक है। लेकिन हम उस फैसले को लेकर चिंतित भी हैं। परिवार का दावा है कि उनका बेटा निर्दोष है।''












Click it and Unblock the Notifications