ड्रग्स केस: हिरासत में गए शाहरुख के बेटे आर्यन तो ट्रोल हुईं जया बच्चन, लोग बोले- बताइए थाली में छेद कैसे हुआ?
ड्रग्स केस में हिरासत में गए शाहरुख के बेटे आर्यन तो ट्रोल हुईं जया बच्चन, लोगों ने पूछा- अब बोलिए थाली में छेद कैसे हुआ?
मुंबई, 03 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार (2 अक्टूबर) को क्रूज जहाज में रेव पार्टी (ड्रग्स पार्टी) की छापेमारी में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित आर्यन खान समेत हिरासत में लिए 8 लोगों की गिरफ्तारी की भी एनसीबी तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने ड्रग्स रेड में हिरासत में लिए गए सभी लोगों को गिरफ्तारी के मीमोज दे दिए हैं। ड्रग्स केस में आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ट्रोल हो रही हैं। हैशटैग जया बच्चन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। संसद में दिए जया बच्चन के पुराने भाषण को याद करते हुए सोशल मीजिया यूजर पूछ रहे हैं- जया जी अब बताइए थाली में छेद किसने किया है?

आखिर क्यों ट्रोल हो रही हैं जया बच्चन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद ट्विटर पर जया बच्चन ट्रोल हो गई हैं। असल में लोग ट्विटर पर पिछले साल हुए संसद सत्र के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन और जया बच्चन के बीच हुई बात को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने मुंबई में ड्रग्स पार्टी और उसके सेवन को लेकर बड़े पैमाने पर जांच शुरू की थी। इसी मुद्दे पर संसद में बोलते हुए रवि किशन ने कहा था कि फिल्म इंड्स्ट्री को ड्रग्स और नशा का अड्डा बनता जा रहा है, बॉलीवुड को नशा से मुक्त कराने की जरूरत है।
Recommended Video

रवि किशन को जया बच्चन ने कहा था- 'जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करते हो...'
रवि किशन का बिना नाम लिए जया बच्चन ने संसद में उनपर पलटवार किया था। जया बच्चन ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। सोशल मीडिया पर अब जया बच्चन के इसी बयान के आधार पर यूजर सवाल पूछ रहे हैं।

'जया बच्चन जी थाली में छेद किसने किया है अब...'
बीजेपी दिल्ली के नेता नवीन कुमार जिंदल ने ट्वीट कर लिखा है, ''जया बच्चन जी थाली में छेद किसने किया है अब....?'' वहीं दिल्ली बीजेपी की महिला नेता अनुजा कपूर ने ट्वीट किया है, ''जया बच्चन जी बताइए शाहरुख के बेटे ने जो किया है, उसे थाली में छेद कहेंगे या नहीं?''
बीजेपी नेता कमलजीत सेहरावती ने कहा, ''भाजपा सांसद ने बॉलीवुड में ड्रग्स का विषय उठाया तो जया बच्चन ने कहा था जिस थाली में खाते हो उसे में छेद करते हो..!! लेकिन जया बच्चन जी आज जो शाहरूख खान का बेटा ड्रग्स पार्टी करता हुआ पकड़ा गया है। उसे आप थाली में छेद कहेंगी या नहीं..??''

'ड्रग्स पार्टी से पकड़ा गया आर्यन, जया बच्चन कुछ बोलेंगी?'
पीयूष तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा, ''जब रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में फैल रहे नशे पर रोक लगाने की बात कहीं थी तो तब जया बच्चन ने रवि किशन का नाम लिए बगैर कहा था कि, "जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते है"। आज शाहरुख खान के बेटे को वहां से पकड़ा गया जहां ड्रग्स की पार्टी चल रही थी। क्या जया बच्चन कुछ बोलेंगी?''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''जया बच्चन जी, जरा अपनी नातिन से पूछ कर बताइएगा कि थाली ठीक है या उसमें अब भी छेद भी है?'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''जया बच्चन जी रवि किशन नशे के खिलाफ बोले तो बॉलीवुड की थाली में छेद हो रहा था लेकिन अब तो बड़े चार चांद लग रहे होंगे।''












Click it and Unblock the Notifications