जया बच्चन ने पैपराजी के साथ मुस्कुराते हुए खिंचवाई फोटो, एक्ट्रेस को देख लोगों ने कहा- इसने तो रंग ही बदल....

Jaya Bachchan Video: जया बच्चन ने अबू जानी के साथ भी कैमरे पर कई पोज जिए और यहां तक कि एक फोटोग्राफर को पहचान लिया जो कई वर्षों से उनती तस्वीरें ले रहा है।

jaya bachchan

Jaya Bachchan Video: लिजेंड्री एक्ट्रेस जया बच्चन का पैपराजी के साथ हमेशा से ही बुरा बर्ताव साफ नजर आया है। कभी तो वह पैपराजी को डांटती नजर आती हैं तो कभी उन्हें देखकर बिना पोज दिए चली जाती हैं। अधिकतर समय जया बच्चन के मुंह पर पैपराजी को देखकर गुस्सा ही नजर आया है। हालांकि इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। आपको बता दें कि जया बच्चन ने सेलिब्रिटी डिजाइनरों अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन फिल्म प्रीमियर में हिस्सा लिया था। यहां मौजूद पैपराजी को जया बच्चन ने हंसते हुए पोज भी दिया और उनसे बात भी की। ये देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

फैशन शो में पहुंची थीं जया बच्चन

सेलिब्रिटी डिजाइनरों अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन फिल्म प्रीमियर में शामिल हुईं जया बच्चन ने फोटोग्राफरों के साथ बात की और उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि वह कई बार गुस्सा क्यों करती हैं। इस बार कई पैपराजियों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए कुछ वीडियोज में जया बच्चन को कैमरे पर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वह पैपराजी को कहती हैं- देखा मैं हंस रही हूं।

मुस्कुराते हुए जया बच्चन ने पैपराजी को दिया पोज

फैशन शो के बाहर एक प्रॉपर सेटअप तैयार किया गया था, जहां सभी फोटोग्राफर्स एक कतार में खड़े थे ताकि मशहूर हस्तियों के आने की प्रतीक्षा कर सकें और सही से उनकी तस्वीरें क्लिक कर सकें। उसी सेटअप की तरफ इशारा करते हुए ही जया बच्चन एक दूसरे वीडियो में कहती हैं- जब ऐसा होता है न तो मैं फोटो देने को तैयार हूं। वहीं जया बच्चन कहती हैं- लेकिन जब कुछ पर्सनल होता है या मैं परेशान होती हूं और आप छुपकप फोटोज लेते हो तो मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगता है। इससे मेरी प्राइवेसी खतरे में आ जाती है। किसी की प्राइवेसी में घुसकर तस्वीर लेना सही बात नहीं है।

जया बच्चन ने पैपराजी के नमस्ते का दिया जवाब

जब वहां मौजूद एक पैपराजी वीडियो मोड बंद करने के लिए कहता है, तो जया बच्चन, एक मुस्कान के साथ, उसे कहती हैं- मैं तैयार हूं। आपको बता दें कि जया बच्चन ने अबू जानी के साथ भी कैमरे पर कई पोज जिए और यहां तक कि एक फोटोग्राफर को पहचान लिया जो कई वर्षों से उनती तस्वीरें ले रहा है। यहां तक कि शो से बाहर जाने से पहले जया बच्चन ने उस फोटोग्राफर के साथ भी अपनी एक फोटो खिंचवाई और उनके नमस्ते का जावब भी दिया। जया बच्चन ने उस फोटोग्राफर से कहा- आप एक शांत व्यक्ति हो।

जया बच्चन का वीडियो हो रहा है वायरल

जया बच्चन की ये लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो उन लोगों को फोटोग्राफरों के साथ जया बच्चन के विनम्र व्यवहार पर काफी हैरानी हो रही है। जया बच्चन के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है- मैं उन्हें मुस्कुराते हुए देखकर हैरान हूं..इस बार वह स्कूल की टीचर की तरह किसी पर भी चिल्लाती नजर नहीं आ रही हैं।

लोगों ने जया बच्चन के लिए कही ऐसी बात

लोगों ने जया बच्चन के लिए कही ऐसी बात

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- वह अब जाकर मीडिया के सामने अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रही है। अच्छा है अब शायद कुछ सही हो जाए। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पहली बार मैंने उन्हें मुस्कुराते हुए देखा है। जया बच्चन के अलावा, उनकी बेटी, श्वेता नंदा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। नीतू कपूर, सोनाली बेंद्रे, सुजैन खान और नेहा धूपिया को भी इसका हिस्सा बनते हुए देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+