जया बच्चन ने सरेआम शादी और रोमांस को लेकर कही ऐसी बात, क्या अभिषेक-ऐश्वर्या से जुड़ा है मामला?
Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पाॉलिटिशियन जया बच्चन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में एक ऐसी बात कही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि जया बच्चन ने इस शो में शादीशुदा जिंदगी और रोमांस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
जया बच्चन ने की शादी के बार में बात
जानकारी के अनुसार जया बच्चन, उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के एक और सीजन के साथ वापस आ गए हैं। इसका प्रोमो सामने आ गया है और ये काफी जबरदस्त लग रहा है। शो के नए प्रोमो में, जया बच्चन शादी के बारे में बात करती हुई दिखाई देती हैं, जबकि नव्या बताती हैं कि 'जया-इंग' शब्द का क्या मतलब है।

'शादी के बाद सारा रोमांस खत्म हो जाता है'
प्रोमो में शादी के बारे में बात करते हुए जया बच्चन कहती हैं- शादी के बाद रोमांस खिड़की से बाहर चला जाता है। शादी के बाद सारा रोमांस खत्म हो जाता है। इसके अलावा जया बच्चन और नातिन के बीच कई सारी बातें होती हैं जो कि प्रोमो में दिखाई गई हैं।
'व्हाट द हेल नव्या 2' का नया प्रोमो
वहीं नव्या नवेली नंदा को 'जया-इंग' के बारे में बोलते हुए सुना जाता है, जिसके बारे में उनका कहना है कि इसका मतलब किसी को निर्देश देना या एक टीचर की तरह बर्ताव करना है। इस प्रोमो को देखते ही लोग जया बच्चन से तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।
लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस शो में मेहमानों को भी ले आएं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- क्या जया बच्चन ये बात बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के लिए कह रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन से परेशान हैं क्या, या फिर कोई और बात है।












Click it and Unblock the Notifications