क्या ऐश्वर्या के पीठ पीछे जया बच्चन करती हैं राजनीति? बोलीं- 'अगर मुझे उनमें कुछ पसंद नहीं आता तो मैं....'

जया बच्चन ने एक इंटरव्यू अपनी बहू ऐश्वर्या राय के साथ अपने बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहू के पीठ पीछे पॉलिटिक्स नहीं करती हैं।

Jaya Bachchan Bond With Aishwarya Rai: सास और बहू का रिश्ता काफी नाजुक होता है। कुछ सास और बहू के बीच अच्छी बॉन्डिंग रहती है तो वहीं कुछ के बीच हमेशा नोकझोक होती रहती है। लेकिन आज हम बॉलीवुड की उस सास और बहू के बारे में बताएंगे जो अक्सर अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में रहती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं जया बच्चन और उनकी लाडली बहू ऐश्वर्या राय बच्चन। बॉलीवुड गलियारों में तो हमेशा यह बात होती है कि दोनों के बीच काफी तनातनी रहती है। लेकिन, असल जिंदगी में दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग है इसको लेकर जया बच्चन ने एक बड़ा खुलासा किया है।

जया बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

जया बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अच्छा रिश्ता है। जया बच्चन पहले भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि, अगर उनको अपनी बहू की कोई बात पसंद नहीं आती तो वह उनको मुंह पर कह देती हैं। वह उनके पीठ पीछे कोई भी राजनीति नहीं करती। जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ऐश्वर्या राय उनकी एक अच्छी दोस्त हैं।

बताया कैसा है एश्वर्या राय संग रिश्ता

बताया कैसा है एश्वर्या राय संग रिश्ता

जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और कहा, 'अगर मुझे उसकी कोई बात पसंद नहीं आती है तो मैं मुंह पर बोल देती हूं। मैं पीठ के पीछे राजनीति नहीं करती वहीं जब ऐश्वर्या को मेरी कोई बात बुरी लगती है तो वह भी सामने से बोल देती हैं। मैं थोड़ा सा ज्यादा ड्रामा कर लेती हूं, वहीं ऐश्वर्या को थोड़ा लिहाज करना पड़ता है'।

हम दोनों हैं काफी अच्छे दोस्त

हम दोनों हैं काफी अच्छे दोस्त

जया बच्चन ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, मुझे और ऐश्वर्या को घर में बैठकर फालतू बातें करना बहुत पसंद है। हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं होता बात करने का लेकिन जितना भी होता है हम दोनों एक दूसरे के साथ खूब एंजॉय करते हैं। हम दोनों को एक-दूसरे के साथ काफी मजा आता है। हम दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है और हम दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

ऐश्वर्या बेटी आराध्या का रखती हैं अच्छे से ध्यान

ऐश्वर्या बेटी आराध्या का रखती हैं अच्छे से ध्यान

इससे पहले एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या एक अच्छी बहू होने के साथ-साथ एक अच्छी मां भी हैं। वह अपनी बेटी आराध्या का अच्छे से ध्यान रखती हैं। वह आराध्या का ध्यान एक नर्स की तरह रखती है। उन्होंने कहा था कि मेरी बहू मिस वर्ड है।

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखेंगे। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Recommended Video

    Jaya Bachchan के Rajya Sabha में कैसे बर्ताव की आलोचना | Adani | Jagdeep Dhankhar | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+