रिलेशनशिप में जया बच्चन के लिए क्या है 'रेड फ्लैग'? नव्या से अमिताभ को लेकर कहा-'मैंने कभी नाना को...'
Jaya Bachchan On Relationship: जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर अपने पॉडकास्ट 'व्हॉट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन से उन्होंने वापसी कर ली। जिसमें वह अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करती हैं।
हाल ही में 'व्हॉट द हेल नव्या 2' के दूसरे एपिसोड में नव्या नवेली नंदा ने जया और श्वेता के साथ आज की जेनरेशन के प्यार पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जया से पूछा कि, रिलेशनशिप में रेड फ्लैग क्या है? इस पर एक्ट्रेस ने अपनी खुलकर राय रखी और कहा कि, 'बुरा व्यवहार मेरे लिए एक रिश्ते में रेड फ्लैग है।'

जया बच्चन ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मुझे इससे नफरत है जब लोग तू या तुम करके बातें करते हैं। क्या आपने कभी मुझे नाना ( अमिताभ बच्चन) को तुम कहते हुआ सुना है। ये सुनने में ही काफी अपमानजनक लगता है।' इसके बाद श्वेता बच्चन ने रेड फ्लैग पर अपनी राय रखी और बताया कि उन्हें एक रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत है।
श्वेता रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहती हैं कि, 'हिंसा तो निश्चित तौर पर नहीं, चाहे वो फिजिकल हो या फिर मुंह से बोलकर किया गया हो। अगर कोई साथी कहता है कि कोई बात उन्हें परेशान करती है तो बस ऐसा न करें और उन पर विचार करें। दोनों में से कोई एक अगर कुछ ऐसा कहता है, जिससे दूसरे को तकलीफ होती है तो उसे ये बात कह देनी चाहिए। अगर कोई एक इस झगड़े तो खत्म करने के लिए माफी मांगे तो मेरे ख्याल से कर देना चाहिए।'
इस दौरान नव्या नवेली नंदा ने महिलाओं के सिंगल रहने पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है लेकिन इसके बावजूद महिला का सिंगल रहना समाज में काफी मुश्किल है। जबकि अगर पुरुषों के लिए अकेले रहना ठीक है। वहीं जया बच्चन कहती हैं कि, 'आजकल के जोड़े बच्चे पैदा नहीं करना चाहते जो कि ठीक है। आप इसको लेकर किसी पर दबाव नहीं डाल सकते।'












Click it and Unblock the Notifications