'हिम्मत है तो सामने बोलो' जया बच्चन ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, सोशल मीडिया ट्रेंड पर कही ये बात

Jaya Bachchan On Trollers: नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हॉट द हेल नव्या 2' के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें नव्या और उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया ट्रेंड और ट्रोलिंग जैसे मुद्दे पर बात की।

नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर हो रही नेगेटिविटी पर बात की। उन्होंने कहा कि, सबसे ज्यादा इंगेजमेंट भी उसी पोस्ट पर आता है जिस पर गलत कमेंट्स होते हैं। इसके बाद जया बच्चन ने ट्रोलर्स की बुरी तरह लताड़ लगाते हुए कहा कि, अगर हिम्मत हो तो उनके सामने बोलकर दिखाएं।

Jaya Bachchan

इसके बाद जया बच्चन ने ट्रोलिंग और पोस्ट पर गलत कमेंट्स करने को लेकर कहा कि अगर आप लोग किसी को लेकर कमेंट करना चाहते हैं तो सही तरीके से करिए ना लेकिन नहीं लोगों ने तो अपना फैसला ही सुना दिया। इसके बाद नव्या कहती हैं कि अगर इन ट्रोलर्स को आपके सामने बैठा दिया जाए तो ये नहीं पाएंगे। इसके जवाब में जया कहती हैं, 'उनकी हिम्मत होगी भी बोलने की।'

वहीं श्वेता बच्चन ट्रोलर्स पर बात करते हुए कहती हैं कि, 'आजकल के लोगों को दूसरो के दुख में खुशी मिलती है। लोग किसी के बारे में कुछ भी लिख देते हैं।' वहीं जया कहती हैं कि, 'ये लोगों का एक एटीट्यूड बन चुका है। भगवान का शुक्रिया है कि हमारे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। अगर दम है तो सही चीज पर कमेंट करके दिखाओ और अपनी शक्ल भी दिखाओ।'

बता दें कि, जया बच्चन अक्सर अपने व्यवहार की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कई बार पैपराजी के सामने वह उनसे गलत तरह से बात करती हैं और वह उन्हें गुस्से में फोटो लेने से मना कर देती हैं। वहीं उऩके वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार जया बच्चन को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जो कि करण जौहर के डायरेक्शन में बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+