'फाइनली पैप्स के लिए मुस्कुराईं', गुस्सैल नानी जया बच्चन का नव्या नवेली ने उड़ाया मजाक, शेयर की फोटो

जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। लेकिन अब पहली बार वह पैपराजी को फोटोज क्लिक करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आईं।

Jaya Bachchan Smiles For Paps: बच्चन परिवार का हर एक शख्स अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहता है। लेकिन सबसे ज्यादा जया बच्चन ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। वो इसलिए क्योंकि जब भी पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करता है तो एक्ट्रेस भड़क जाती हैं। फैंस का मानना है कि वह पैपराजी से चिढ़ती हैं। लेकिन फाइनली जया बच्चन पहली बार पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आईं।

दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू किया। जहां वह लोरियल ब्रैंड के लिए रैंप वॉक करती नजर आईं। नातिन का हौसला बढ़ाने के लिए जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ पेरिस पहुंची। अब नव्या ने पेरिस से अपनी नानी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें जया के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल नजर आई।

Jaya Bachchan

इस फोटो को नव्या नवेली नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'आखिरकार पैप्स के लिए मुस्कुराईं'। अब जया बच्चन को यूं मुस्कुराता हुआ देख फैंस भी दंग रह गए। क्योंकि पैपराजी के लिए उन्हें अक्सर रूड बिहेव करते हुए देखा गया है। ऐसे में कम पल देखने को मिलता है जब वह कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई नजर आई हों।

नव्या नवेली नंदा के साथ हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय ने भी रैंप वॉक किया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस दौरान नव्या रेड ऑफ शोल़्डर ड्रेस के साथ ओपन हेयर कर काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं ऐश्वर्या राय ने गोल्डन कलर का गाउन कैरी किया हुआ था।

जया बच्चन की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में वह धर्मेंद्र की पत्नी के किरदार में नजर आईं जो कि काफी खड़ूस होती है। जो कि हमेशा अपने परिवार पर अपने मुताबिक चलाने की कोशिश करती हैं। फिल्म में उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+