Jaya Bachchan ने शाहरुख खान को कह दिया था 'बेवकूफ', फिर अभिषेक-ऐश्वर्या ने किया था डैमेज कंट्रोल

Jaya Bachchan News: बॉलीवुड में बच्चन फैमिली का सभी नए-पुराने स्टार्स सम्मान करते हैं। हालांकि, कई बार जया बच्चन के व्यवहार की वजह से परिवार के लोगों को भी शर्मिंदगी ही झेलनी पड़ती है। उनके एक बयान की वजह से सालों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या परेशान हो गए थे। दोनों को जया के दिए बयान के डैमेज कंट्रोल के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। दरअसल साल 2014 में शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इसमें अभिषेक बच्चन ने भी काम किया था।

अभिषेक बच्चन के करियर में कई सारी परेशानियां थीं और इस फिल्म के हिट होने का फायदा उन्हें मिला था। हालांकि, जया बच्चन से जब फिल्म की सफलता के बारे में मीडिया ने पूछा तो उन्होंने बिना हिचक के कह दिया कि यह फिल्म बेवकूफों को पसंद आने वाली है। कहा जाता है कि उनके बयान से अभिषेक और ऐश्वर्या भी असहज हो गए थे।

Jaya Bachchan

Aishwarya Bachchan के साथ अभिषेक गए थे शाहरुख को मनाने

दरअसल, जया बच्चन एक इवेंट में शामिल हुई थीं और वहीं मीडिया ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर की सफलता के लिए बधाई दी थी। इस फिल्म में अभिषेक ने भी अहम किरदार निभाया था। इसी दौरान जया बच्चन ने कहा कि यह "बेवकूफों की फिल्म" है। इसमें बिना सिर-पैर की कॉमेडी और अजीबोगरीब सीन हैं, जो मेरी पसंद की फिल्म नहीं हो सकती है। इस बयान की वजह से बच्चन परिवार और शाहरुख खान के रिश्ते खराब न हों, इसका ध्यान रखते हुए अभिषेक बच्चन ने पहल की थी। अभिषेक और ऐश्वर्या ने मन्नत जाकर गौरी खान से बात की। कहा जाता है कि गौरी और शाहरुख दोनों ने कहा कि वो जया बच्चन का बेहद सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan: बदल गईं जया बच्चन? पैपराजी को देख ये क्या करने लगीं एक्ट्रेस? उड़े लोगों के होश

Jaya Bachchan के गुस्से का शिकार होती रही है इंडस्ट्री

ऐसा नहीं है कि जया बच्चन का गुस्सा सिर्फ कैमरामैन और पैपराजी पर ही उतरता है। इंडस्ट्री के तौर-तरीकों पर भी वह नाराजगी जाहिर करती हैं। एक बार उन्होंने संसद में बिना नाम लिए कंगना रनौत और रविकिशन के लिए कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। इसी तरह से एक इंटरव्यू में कहा था कि एयरपोर्ट लुक और कान लुक क्या होता है? ये सारी चीजें आज कल शुरू हुई हैं और यह अभिनय और आर्ट पर बात करने के बजाय सिर्फ बाहरी साज-सजावट की बात करती हैं।

यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan के बारे में अमिताभ बच्चन की 'बहू' ने कहा था कुछ ऐसा, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+