Jaya Bachchan: बदल गईं जया बच्चन? पैपराजी को देख ये क्या करने लगीं एक्ट्रेस? उड़े लोगों के होश
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशयन जया बच्चन अक्सर पैपराजी के सामने अपने गुस्से और रूखे बर्ताव को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सभी को चौंका दिया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में जया बच्चन का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला है।
नए वीडियो में बदल गईं जया बच्चन
इस लेटेस्ट वीडियो में जया बच्चन न सिर्फ फोटोग्राफर्स को पोज देजी नजर आई हैं बल्कि मुस्कुराते हुए उनसे बातचीत भी की है। जानकारी के अनुसार ये वीडियो अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट का है।

जया बच्चन ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को दिया पोज
जब जया बच्चन इवेंट से बाहर आईं तो उन्होंने देखा कि पैपराजी उनका इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर कैमरे के सामने नाराज दिखने वाली जया बच्चन इस बार हंसते-मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं।
'देखा, कितना स्माइल कर रही हूं मैं'
जया बच्चन कैमरे की तरफ देखकर कहा- देखा, कितना स्माइल कर रही हूं मैं। आप लोग भी कितने अच्छे से बैठे हैं, नहीं तो ऊपर से गिर जाते हो। उनकी ये बात सुनकर सभी फोटोग्राफर्स हंस पड़े।
जया बच्चन के साथ फोटोग्राफर्स ने किया मजाक
-इस दौरान एक फोटोग्राफर ने जया बच्चन को नमस्ते किया तो उन्होंने मुस्कुराकर जवाब दिया। वहीं जब एक और फोटोग्राफर ने कहा- आप बहुत अच्छी लग रही हैं तो जया बच्चन ने मजाकिया अंदाज में पूछा- किसने कहा और जब उस फोटोग्राफर का नाम पता चला तो बोलीं- Wow...कूल।
-इसके बाद जया बच्चन ने कहा- जब चीजें ऑर्गनाइज होती हैं, तो मुझे फोटो देने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब पर्सनल मोमेंट्स में चुपके से फोटो खींचते हो, तब मुझे अच्छा नहीं लगता है। इसी दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने कहा कि वह कैमरा बंद कर देते हैं। इस पर जया ने हंसते हुए कहा- जब मैं तैयार हूं, तो फोटो लो, जब मैं तैयार नहीं होती हूं, तब ही मेरा रंग निकलता है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर यूजर्स भी चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- लगता है अब जया जी अपनी इमेज सुधार रही हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- पहली बार जया बच्चन पैपराजी से इरिटेट नहीं हुईं। इस वीडियो के बाद साफ है कि जया बच्चन का ये नया और चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जया बच्चन ने बताया कि क्यों आता है इतना गुस्सा
-आपको बता दें कि जया बच्चन ने कुछ समय पहले अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में खुद बताया था कि उन्हें बिना इजाजत तस्वीर खींचने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। जया बच्चन ने कहा था- मुझे ऐसे लोगों से नफरत है जो आपकी प्राइवेट लाइफ में दखल देते हैं और फिर उसे बेचकर अपना पेट भरते हैं। मुझे इससे बेहद चिढ़ है और मैं अक्सर उनसे कह देती हूं- आपको शर्म नहीं आती?
-ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी के साथ विवादित बर्ताव को लेकर जया बच्चन पहले कई बार अपनी प्रतिक्रिया लोगों के सामने रख चुकी हैं। जया बच्चन का कहना है- जब मैं कहीं जा रही होती हूं और कोई मेरी पर्सनल लाइफ में दखल देते हुए तस्वीर लेता है तो वो मुझे बिल्कुल पंसद नहीं है। क्या मैं इंसान नहीं हूं? मुझे कुछ चीजें सही नहीं लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications