अमिताभ बच्चन से इसलिए परेशान रहती हैं जया, टेलीविजन पर सरेआम निकाली भड़ास, बिग-बी की हुई बोलती बंद

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों की शादी को 51 साल हो चुके हैं। लेकिन एक बार एक्ट्रेस ने केबीसी शो के दौरान बताया था कि उन्हें हमेशा अपने पति से एक शिकायत रहती है।

कौन बनेगा करोड़पति शो काफी समय से अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। एक बार शो में जया बच्चन वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अमिताभ इल्जाम लगाया कि वह जरूरत के समय कभी भी उनका कॉल नहीं उठाते हैं।

Jaya Bachchan

बता दें कि, उस दौरान अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और बेटी श्वेता बच्चन भी शो का हिस्सा बनी थीं। जया ने वीडियो कॉल के दौरान कहा था कि, 'मैं सबको बताना चाहती हूं कि उनके पास 5-7 फोन हैं. आप उन्हें फोन करते हैं और वे कभी जवाब नहीं देते हैं। अगर कुछ सीरियस हो जाता है तो ये डांटते हैं कि तुमने मुझे कॉल क्यों नहीं किया. घर पर ये परेशानी है। तुम मुझे कुछ नहीं बताती हो. हम तुम्हे कॉन्टैक्ट कैसे करें।'

जया बच्चन की इस बात से उनकी बेटी श्वेता और नातिन नव्या ने सहमति जताई। नव्या नंदा ने एक घटना को याद किया जब जया बच्चन ने एक फैमिली ग्रुप पर मैसेज कर कहा था कि वह अपनी फ्लाइट में बैठ गई हैं और जल्द ही घर आ जाएंगी। जबकि परिवार में सभी ने उनके मैसेज का रिप्लाई किया, लेकिन अमिताभ ने मैसेज चार घंटे बाद देखा। उस समय तक जया बच्चन घर आ चुकी थीं। ये सुनकर शो में हर किसी की हंसी छूट गई।

इस बीच जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जो कि पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं अमिताभ बच्चन की हाल ही में फिल्म कल्कि एडी 2898 रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही वह कौन बनेगा करोड़पति शो के अगले सीजन में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+