Jawan: अपनी फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग में छुपकर पहुंचे थे शाहरुख खान, जानें क्या है कारण, ये सेलेब्स आए नजर

Jawan Screening: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ जहां देशभर के लोग जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ किंग खान के फैंस भी 'जवान' के रिलीज होने को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले शाहरुख खान ने अपनी इस मूवी की मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। लेकिन शाहरुख खान खुद सबसे छुपकर अपनी फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे।

मुंबई में रखी गई थी 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग
खबर है कि फिल्म 'जवान' के रिलीज होते ही आज सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भयंकर भीड़ देखी जा रही है। शाहरुख खान के डाय हार्ड फैंस छुट्टी के दिन अपनी नींद खराब कर सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग इस फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए थिएटर्स में पहुंचे हैं। वहीं गत 6 सितंबर की रात को शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था जिसमें फिल्म की कास्ट के अलावा ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ भी इसे देखने पहुंचे थे।

jawan

अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर छुपकर पहुंचे थे शाहरुख खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को एटली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में किंग खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपनी लग्जरी गाड़ी से जवान की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने एंट्री छुपते-छुपाते की थी। उनकी गाड़ी में ब्लैक कलर का पर्दा लगा था, जिससे एक्टर को कैमरे पर कैप्चर नहीं किया जा सका। जानकारी के अनुसार फिल्म 'जवान' की स्क्रीनिंग यशराज फिल्म स्टूडियोज में रखी गई थी।

सुहाना खान ने भी दोस्तों के साथ देखी पापा की फिल्म
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पापा की फिल्म 'जवान' देखने पहुंची थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग में सुहाना का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी एक अलग अंदाज में 'जवान' देखने पहुंचीं थीं। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए थे जिससे उनका स्वैग देखने वाला लग रहा था। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।

सुनील ग्रोवर भी अपनी फिल्म देखने पहुंचे थे
फिल्म 'जवान' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी अपनी मां के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। सुनील ग्रोवर भी अपनी फिल्म 'जवान' देखने पहुंचे थे। उन्होंने भी इस फिल्म में एक खास रोल निभाया है। 'जवान' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+