'जवान' के लिए सिनेमाघरों के बाहर लगा लोगों का मेला, ढोल-नगाड़े पर किया डांस, चेहरे पर पट्टी लपेटकर पहुंचे फैंस

Jawan Release Celebration: देशभर में जन्माष्टमी की धूम के बीच बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आज रिलीज हो गई है। जन्माष्टमी के साथ-साथ लोगों के बीच शाहरुख खान का क्रेज भी साफ नजर आ रहा है। वहीं फिल्म 'जवान' के रिलीज होते ही आज सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भयंकर भीड़ देखी जा रही है। शाहरुख खान के डाय हार्ड फैंस छुट्टी के दिन अपनी नींद खराब कर सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग इस फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए थिएटर्स में पहुंचे हैं।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर बजे ढोल-नगाड़े
आपको बता दें कि लोग फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर्स में पहुंचे। लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर शाहरुख खान के गानों पर जमकर डांस भी किया। इसके अलावा कहीं शाहरुख खान के लिए नारे लग रहे हैं तो कहीं खूब गाना-बजाना हुआ। थिएटरों के बाहर सिर्फ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। ऐसे में साफ पता चल रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपने ओपनिंग डे पर ही कमाल करने वाली है।

jawan

सिनेमाघरों के बाहर हुई दही-हांडी
आपको बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग सा क्रेज नजर आ रहा है। सिनमाघरों के बाहर लोग शाहरुख खान के पोस्टर के साथ श्रीकृष्ण की तस्वीर और दही-हांडी लेकर भी दिखाई दिए। लोगों ने थिएटरों के बाहर भी दही-हांडी क उत्सव मनाया। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'जवान' देश भर में पहले दिन 85 से 90 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है।

'जवान' के लुक में थिएटर्स पहुंचे फैंस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के कुछ फैंस उनके पोस्टर और मूवी में शाहरुख खान वाले अंदाज में चेहरे पर पट्टी लपेटकर 'जवान' देखने पहुंचे थे। 'जवान' में किंग खान ने जैसा लुक ले रखा है उनके फैंस भी वैसे ही लुक में थिएटरों के बाहर नजर आए। खबरों की मानें तो शाहरुख खान की ये फिल्म पहले ही दिन बॉलीवुड से साउथ तक की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+