जवान के डायरेक्टर Atlee ने 'पठान' का ट्रेलर देख दिया ये रिएक्शन, फिर शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब

साउथ फिल्मों के निर्देशक एटली ने पठान का ट्रेलर देख इसकी जमकर तारीफ की है। इस पर अब शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया है।

Atlee Praises Pathaan Trailer: बॉलीवुड के बाहशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। 10 जनवरी को फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग किंग खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच अब साउथ के एक बड़े डायरेक्टर एटली ने पठान का ट्रेलर देख अपना रिएक्शन दिया है।

पठान के ट्रेलर की एटली ने की तारीफ

पठान के ट्रेलर की एटली ने की तारीफ

साउथ सिनेमा के निर्देशक एटली ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''वाह...पठान प्योर एक्शन एंटरटेनर साबित होने वाली है। शाहरुख खान आप मास किंग...आपको इस अवतार में देखकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। सिड सर, आदि सर, दीपिका पादुकोण और पूरी टीम को मेरा सलाम"।

ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एटली के इस कमेंट से शाहरुख खान काफी खुश नजर आए। उन्होंने रिट्वीट एटली को शुक्रिया कहा। वह लिखते हैं कि, "धन्यवाद सर...आप मास किंग हैं। अगर आपको यह पंसद आया तो यह बहुत मायने रखता है। आपको मेरा प्यार"। फिलहाल शाहरुख खान का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

बता दें कि, शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद जवान में नजर आएंगे। जिसका निर्देशन एटली द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी दिखेंगी। इसके अलावा शाहरुख खान के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी है। जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की थी। बड़ी खबर ये है कि, शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर इन फिल्मों से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां ये तीनों फिल्में इस साल 2023 में रिलीज होंगी।

पठान के ट्रेलर की फैंस कर रहे तारीफ

पठान के ट्रेलर की फैंस कर रहे तारीफ

हाल ही में 10 जनवरी को फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जब से ट्रेलर रिलीज हुआ उसे अब तक कई लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यानी कि, फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

25 जनवरी 2023 को शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं फैंस फिल्म में दीपिका और शाहरुख की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Recommended Video

    Pathaan Trailer जानिए कौन हैं ‘पठान', जिनका ॠग्वेद में भी है जिक्र? | Shahrukh Khan | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+