Javed Akhtar: नई पीढ़ी के एक्टर्स पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, कहा- 'डायलॉग हिंदी में पढ़ भी नहीं पाते'

Javed Akhtar: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की फिल्म को खतरनाक बताया। इतना ही नहीं उन्होंने अब नई पीढ़ी के एक्टर्स पर निशाना साधा।

जावेद अख्तर अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में नई जेनरेशन के एक्टर्स पर तंज कसा और कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री में आज हम ज्यादातर नए कलाकारों के लिए रोमन में डायलॉग्स लिखते हैं क्योंकि उनसे हिंदी भाषा में पढ़े ही नहीं जाते। इसलिए उनके लिए इंग्लिश में ही स्क्रिप्ट लिखनी पड़ती है।

Javed Akhtar

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 'हिंदी और उर्दू: सियामी ट्विन्स' कार्यक्रम में भाषा पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा के बारे में बात करते हुए कहा, '200 साल अधिकारियों ने माना कि हिंदी और उर्दू अलग-अलग हैं। लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा से एक थे। त्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के बंगालियों ने कहा हम मर जाएंगे लेकिन उर्दू नहीं पढ़ेंगे। लेकिन क्या ये 10 करोड़ लोग उर्दू बोलते थे।'

हिंदी संस्कृति पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि, मैं हिंदुस्तानियों (भारतीयों) के लिए हिंदुस्तानी लिख रहा हूं। मैं उर्दू वालों और हिंदी वालों के लिए नहीं लिख रहा हूं। अगर हिंदुस्तानी होकर जिस दिन आपकी रुचि हिंदी भाषा जानने में और पढ़ने में विकसित होगी उस दिन भाषा ठीक हो जाएगी। कुल मिलाकर हिंदी के बिना उर्दू अधूरी है। हिंदी के शब्दों से ही निकलकर उर्दू भाषा बनी है।

जावेद अख्तर ने आगे उर्दू और हिंदी भाषा पर बात करते हुए कहा कि, चाहे कोई भी भाषा हो उसका धर्म से कोई लेना देना नहीं होता। हमारे आजकल के नौजवानों को इन शब्दों का उपयोग सही से करने की आवश्यकता है। बता दें कि, इससे पहले जावेद अख्तर ने कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री पर जमकर हमला बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+