तालिबान को लेकर फिर आया जावेद अख्तर का बयान, बोले- ये देखना बड़े शर्म की बात

मुंबई, 11 सितंबर: मशहूर पटकथा लेखक और शायर जावेद अख्तर की ओर से तालिबान के तौर तरीकों की लगातार कड़ी आलोचना की जा रही है। एक बार फिर उन्होंने कहा कि बेहद आपत्तिजनक बयान तालिबान की ओर से औरतों को लेकर दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद खुद को सभ्य कहने वाले देश उनके साथ खड़े हो रहे हैं। ये देखना अपने आप में दुनियाभर के लिए एक शर्म की बात है।

Recommended Video

    Javed Akhtar ने Taliban के खिलाफ किया Tweet, Social Media पर हुआ Viral । वनइंडिया हिंदी
    तालिबान के औरतों पर बयान को लेकर भड़के जावेद

    तालिबान के औरतों पर बयान को लेकर भड़के जावेद

    जावेद अख्तर ने तालिबान प्रवक्ता के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं ना मंत्री बनने के लिए लिए। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा है- तालिबान का खुलेतौर पर कहता है कि महिलाएं मंत्री बनने के लिए नहीं होतीं, उनका काम घर पर रहना और बच्चे पैदा करना है। इस रुख के बावजूद दुनिया में खुद को सभ्य और लोकतांत्रिक कहने वाले देश तालिबान से हाथ मिलाने की होड़ कर रहे हैं। यह बहुत शर्म की बात है।

    दुनिया तालिबान को अलग-थलग करे

    दुनिया तालिबान को अलग-थलग करे

    जावेद अख्तर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है- पूरी दुनिया का हर उदार और सभ्य आदमी, कोई भी लोकतांत्रिक सरकार और दुनिया के किसी भी सभ्य समाज को महिलाओं को लेकर इस तरह की क्रूरता और दमन के लिए तालिबान को मान्यता देने से मना कर देना चाहिए। हर किसी को इसकी निंदा करनी चाहिए नहीं तो फिर न्याय और मानवता की बातें ही नहीं करनी चाहिए।

    तालिबान-आरएसएस को लेकर दिया बयान भी है चर्चा में

    तालिबान-आरएसएस को लेकर दिया बयान भी है चर्चा में

    पूर्व सांसद जावेद अख्तर ने हाल ही में तालिबान की तुलना आरएसएस और विहिप जैसे संगठनों से भी की थी। जिसको लेकर भाजपा ने उनकी काफी आलोचना भी की है। जावेद अख्तर ने बीते हफ्ते कहा था कि तालिबान एक बर्बर संगठन हैं और उनकी हरकतें निंदनीय हैं, इसको कोई नहीं नकार सकता है लेकिन हमारे देश के आरएसएस, विहिप और बजरंग दल भी उसी तरह के हैं। वहां तालिबान एक इस्लामिक राज्य चाहते हैं, यहां ये हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। ये लोग एक ही मानसिकता के हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+