RSS की तुलना तालिबान से करने पर घिरे जावेद अख्तर, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
मुंबई, 4 अक्टूबर। बॉलीवुड फिल्मों के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की अपने एक बयान की वजह से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुलुंड पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ आरएसएस की तालिबान से तुलना करने वाले कथित बयान के लिए एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। शिकायत एक वकील ने की थी।
Recommended Video

बता दें 23 सितंबर को जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई के एक वकील गीतकार द्वारा कथित तौर पर आरएसएस के खिलाफ "झूठी और मानहानिकारक" टिप्पणी करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था। एक अन्य अधिवक्ता ने आपराधिक मानहानि शुरू करने की शिकायत दर्ज कर 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी। इसी मामले में अब मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बता दें वकील और आरएसएस कार्यकर्ता धृतिमान जोशी ने जावेद अख्तर के खिलाफ आपराधिक मानहानि शुरू करने की शिकायत के साथ कुर्ला मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वकील ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था जावेद अख्तर ने दावा किया कि ''आरएसएस एक ऐसा कैंसर बन गया है जो समाज में फैल गया है।
वकील ने कहा जावेद अख्तर के बयान सुनियोजित और सुविचारित थे, जो आरएसएस को बदनाम करने के लिए और उन लोगों को हतोत्साहित करने, अपमानित करने और गुमराह करने के लिए तैयार किए गए थे जो आरएसएस में शामिल हो गए हैं या शामिल होना चाहते हैं। जोशी की याचिका पर 30 अक्टूबर को कुर्ला मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications