Jaswinder Bhalla Death: जसविंदर भल्ला के परिवार में कौन-कौन, अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति?
Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे 65 वर्षीय भल्ला ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की मौत
अपने करियर में लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले महान कलाकार जसविंदर भल्ला ने न केवल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देशभर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। जानकारी के अनुसार जसविंदर भल्ला लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और उनका लगातार इलाज हो रहा था।

ब्रेन स्ट्रोक के चलते हुई जसविंदर भल्ला की मौत
-जसविंदर भल्ला के यूं चले जाने से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसविंदर भल्ला को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही थी।
-वहीं आज यानी 22 अगस्त 2025 के तड़के जसविंदर भल्ला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि जसविंदर भल्ला सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी काफी आगे थे।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे जसविंदर भल्ला
-जसविंदर भल्ला ने पीएचडी (PhD) की डिग्री हासिल की थी। फिल्मों में कदम रखने से पहले जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। इस दौरान उन्होंने किसानों तक नई तकनीकें और जानकारियां पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।
-बाद में जसविंदर भल्ला ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया और पंजाबी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। जसविंदर भल्ला ने अपने अनोखे ह्यूमर और शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।
एक्टर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जसविंदर भल्ला के परिवार में उनकी पत्नी परमजीत कौर भल्ला, बेटा पुखराज भल्ला और बेटी जैस्मीन भल्ला हैं। बेटे पुखराज ने इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग का सफर शुरू किया है। भल्ला परिवार मोहाली में रहता है और बेहद सिंपल जीवन जीने के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार जसविंदर भल्ला कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे थे।
कितनी संपत्ति छोड़कर गए एक्टर?
जसविंदर भल्ला पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते थे और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा उनकी कमाई से भी लगाया जा सकता है। हालांकि उनकी कुल संपत्ति को लेकर आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। वह एक महीने में करीब 10 लाख रुपये तक कमा लेते थे। फिल्मों के अलावा स्टेज शो, कॉमेडी इवेंट्स और प्रोफेसर की नौकरी से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती रही है।
मोहाली में होगा अंतिम संस्कार
-जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार मोहाली में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल यानी 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा।
-एक्टर के अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए यूरोप से भौरत लौट रही उनकी बेटी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं एक्टर के फैंस और सेलेब्स दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications