Janmashtami 2026: इन 5 फेमस एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया 'श्रीकृष्ण' का किरदार, घर-घर पहचान और जीता लोगों का दिल

Janmashtami 2026: देशभर में आगामी 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को जन्माष्टमी का त्योहार बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मंदिरों से लेकर घरों तक कृष्ण जन्म की तैयारियां देखने को मिलती हैं। वहीं मनोरंजन की दुनिया में भी भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को कई कलाकारों ने पर्दे पर बेहद खूबसूरती से निभाया है।

इन कलाकारों ने निभाया भगवान श्रीकृष्ण का किरदार
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने भगवान कृष्ण के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी। कुछ कलाकारों को तो इस भूमिका ने इतनी लोकप्रियता दिलाई कि आज भी दर्शक उन्हें उनके कृष्ण वाले किरदार के लिए याद करते हैं। आइए जन्माष्टमी के खास मौके पर ऐसे ही सितारों पर एक नजर डालते हैं।

Janmashtami 2026

भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले 5 फेमस एक्टर-

1. नितीश भारद्वाज

-भगवान श्रीकृष्ण के किरदार की बात हो तो नितीश भारद्वाज का नाम सबसे पहले याद आता है। साल 1988 में प्रसारित हुए बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी शो 'महाभारत' में उन्होंने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी।

-नितीश भारद्वाज ने कृष्ण के किरदार को जिस सहजता और प्रभावशाली अंदाज में पर्दे पर उतारा, उसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। उनकी मुस्कान, डायलॉग, अदायगी और अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। आज भी जब टीवी पर श्रीकृष्ण के लोकप्रिय किरदारों की चर्चा होती है तो नितीश भारद्वाज का नाम जरूर लिया जाता है।

2. अक्षय कुमार

-बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार भी भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड!' में उन्होंने भगवान कृष्ण से प्रेरित किरदार निभाया था।

-फिल्म में अक्षय कुमार का अंदाज पारंपरिक कृष्ण जैसा नहीं था। वह आधुनिक लुक में सूट-बूट पहने दिखाई दिए थे। कहानी के अंत में उनके किरदार का भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ाव स्पष्ट होता है। अक्षय कुमार का ये अलग अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था और फिल्म में उनका किरदार चर्चा में रहा था।

3. सौरभ राज जैन

-टीवी एक्टर सौरभ राज जैन ने भी श्रीकृष्ण के किरदार को अपनी पहचान बना लिया। साल 2013 में आए टीवी शो 'महाभारत' में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी।

-सौरभ राज जैन की पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस कृष्ण के किरदार के लिए काफी पसंद की गई। उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। इस शो के बाद उन्हें कृष्ण के किरदार के लिए इतनी लोकप्रियता मिली कि आज भी फैंस उन्हें इस भूमिका से जोड़कर देखते हैं।

4. सुमेध मुद्गलकर

-सुमेध मुद्गलकर ने भी छोटे पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। साल 2018 में शुरू हुए टीवी शो 'राधाकृष्ण' में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था।

-सुमेध ने कृष्ण के किरदार को युवा और भावनात्मक अंदाज में पेश किया था। शो में उनके साथ मल्लिका सिंह राधा की भूमिका में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और शो के जरिए सुमेध की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी थी।

5. स्वप्निल जोशी

-स्वप्निल जोशी का नाम भी उन कलाकारों में शामिल है, जिन्होंने कम उम्र में ही श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी शो 'श्री कृष्णा' में उन्होंने बाल कृष्ण का किरदार निभाया था।

-साल 1993 में आए इस शो में स्वप्निल जोशी की मासूमियत और अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। उनका कृष्ण वाला रूप इतना लोकप्रिय हुआ कि लंबे समय तक लोग उन्हें इसी किरदार के नाम से पहचानते रहे। शो में श्वेता रस्तोगी ने राधा का किरदार निभाया था।

कृष्ण के किरदार ने बनाई इन सितारों की अलग पहचान

-भगवान श्रीकृष्ण का किरदार पर्दे पर निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं होता। इस भूमिका में अभिनय के साथ-साथ भाव, डायलॉग और व्यक्तित्व का खास संतुलन जरूरी होता है। यही वजह है कि जब किसी कलाकार ने इस किरदार को प्रभावी तरीके से निभाया, तो वह दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा।

-नितीश भारद्वाज से लेकर सौरभ राज जैन और सुमेध मुद्गलकर तक, इन कलाकारों ने अलग-अलग दौर में श्रीकृष्ण के किरदार को अपनी शैली में पर्दे पर पेश किया। वहीं अक्षय कुमार ने बड़े पर्दे पर कृष्ण के किरदार को बिल्कुल अलग और आधुनिक अंदाज दिया। जन्माष्टमी के मौके पर इन कलाकारों के निभाए कृष्ण के किरदार आज भी दर्शकों की यादों में ताजा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+