Janmashtami 2023: टीवी पर इन एक्टरों ने भगवान श्री कृष्ण बनकर चलाया अपना जादू, लोग आज भी करते हैं याद
Janmashtami 2023: देशभर में जन्माष्टमी की धूम जारी है। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 2 तिथियों में पड़ा है जिसके चलते देश के कुछ हिस्सों में आज यानी 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है और कुछ जगहों पर कल यानी 7 सितंबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि टीवी में ऐसे तमाम शोज आए हैं जिनमें श्री कृष्णा की रास लीलाएं देखने को मिली हैं। इन शोज में कई एक्टर्स ने भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाया है और फैंस को अपनी दमदार एक्टिंग से मंत्रमुग्ध कर दिया है।
कई बार लोग टीवी पर दिखाए जाने वाले इन धार्मिक शोज के जरिए ही अपने भगवान को देख लेते हैं। कई लोग तो इन किरदारों को भगवान का स्वरूप भी मानने लगते हैं और उनकी पूजा भी करने लगते हैं। आइए जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर आपको बताते हैं टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण के रोल में अब तक कौन-कौन से कलाकार नजर आ चुके हैं और लोगों को ये किरदार कैसे लगे हैं।

श्री कृष्णा- सर्वदमन डी बनर्जी
सर्वदमन डी बनर्जी ने टीवी पर 90 के दशक में श्री कृष्ण का रोल निभाया था। लोगों को न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनका लुक भी काफी पसंद आया था। उन्हें इस छवि में दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। वह साल 1993 में टीवी के धार्मिक शो 'श्री कृष्णा' में भगवान श्री कृष्ण के रूप में नजर आते थे।
महाभारत (1988)- नितीश भारद्वाज
नितीश भारद्वाज ने टीवी के सुपरहिट धार्मिक शो 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। 94 कड़ियों के इस धारावाहिक का प्रथम प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। इस धारावाहिक का प्रत्येक एपिसोड 45 मिनट का था। वहीं साल 2003 में नितीश भारद्वाज 'विष्णु पुराण' में भी भगवान श्री कृष्ण बने थे।
महाभारत (2013)- सौरभ राज जैन
सौरभ राज जैन साल 2013 में टीवी के धार्मिक शो 'महाभारत' से काफी फेमस हुए थे। उन्होंने इस शो में भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाया था। इस रोल के बाद वह काफी पॉपुलर हो गए थे। लोगों ने उनके श्री कृष्ण के रोल की जमकर तारीफ की थी।
सूर्यपुत्र कर्ण- सौरभ पांडे
सोनी टीवी का मशहूर शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' में एक्टर सौरभ पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। लोगों ने सौरभ पांडे को इस रोल में खूब पसंद किया था। लोगों की मानें तो सौरभ पांडे पर श्री कृष्ण का रोल काफी जच रहा था।
द्वारिकाधीश- विशाल कर्णवाल
'स्प्लिट्सविला' से टीवी की दुनिया में एंट्री करने वाले मॉडल विशाल कर्णवाल ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल खुश कर दिया था। एक्टर विशाल कर्णवाल टीवी के पॉपुलर शो 'द्वारिकाधीश' में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का रोल निभााया था। लोगों को उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनका लुक भी काफी पसंद आया था।
जय श्री कृष्णा- मेघन जाधव
साल 2009 में टीवी पर 'जय श्री कृ्ष्णा' शो काफी फेमस हुआ था। फैंस ने इस शो को खूब पसंद किया था। इस शो में मेघन जाधव भगवान श्री कृष्ण के रोल में नजर आए थे। उन्हें श्रीकृष्ण की छवि में दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। लोग उन्हें खूब पसंद करते थे।












Click it and Unblock the Notifications