जाह्नवी कपूर ने विजय सेतुपति को फोन पर कह दी थी ऐसी बात, एक्टर कॉल पर ही हो गए थे नाराज

Janhvi Kapoor and Vijay Sethupathi: जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम करने के लिए एक्टर विजय सेतुपित को अप्रोच किया था लेकिन वह उनका कॉल पाकर परेशान हो गए थे।

janhvi kapoor

Janhvi Kapoor and Vijay Sethupathi: जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर जाह्नवी कपूर के पापा बोनी कपूर थे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ मनोज पहवा और सनी कौशल भी नजर आए थे। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' की हिन्दी रीमेक फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि अब जाह्नवी अपनी अगली फिल्म 'बवाल' की तैयारी में लगी हुई हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि इसी बीच जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह साउथ की फिल्मों में काम करना चहती हैं। वह साउथ की फिल्मों के लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। वहीं जाह्नवी ने ये भी बताया कि किन साउथ एक्टर्स के साथ वो स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। जाह्नवी की लिस्ट में वैसे तो कई फेमस साउथ के एक्टर्स शामिल हैं लेकिन विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर जाह्नवी सबसे ज्यादा एक्साइटेड हो जाती हैं। इतना ही नहीं खबर है कि जाह्नवी ने विजय सेतुपति को फिल्म करने के लिए अप्रोच भी किया है।

विजय सेतुपति की फैन हैं जाह्नवी कपूर

विजय सेतुपति की फैन हैं जाह्नवी कपूर

साउथ पोर्टल गलाटा प्लस को दिए गए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा- साउथ की फिल्मों और एक्टर्स से मुझे बहुत प्यार है। मैं बड़े ही दिल से साउथ की फिल्मों में काम करना चाहती हूं। जाह्नवी ने आगे बताया कि वह जूनियर एनटीआर और विजय सेतुपति के साथ काम करना चाहती हैं। जाह्नवी ने कहा- मैंने विजय सेतुपति की फिल्म नानम राउडी कई बार देखी है। मैंने ये फिल्म 100 बार देखी है। मुझे इस फिल्म के डायलॉग तक याद हैं। मुझे उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी लगती है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस भी दमदार है। जाह्नवी ने बताया कि वह विजय सेतुपति की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होंने उनकी ढेर सारी फिल्में देखी हैं।

विजय सेतुपति के साथ करना चाहती हैं काम

विजय सेतुपति के साथ करना चाहती हैं काम

इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा- मैं दिल से चाहती हूं कि मुझे साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिले। ऐसे में मैंने एक्टर विजय सेतुपति को कॉल भी किया था। जाह्नवी ने आगे बताया- मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे पता चला कि किसी के पास उनका नंबर है, तो मैंने उससे लेकर उन्हें कॉल किया। मैंने कहा हेलो सर, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। अगर आपके पास मेरे लिए कुछ भी हो तो मैं जरूर ऑडिशन देना चाहुंगी। मुझे सच में आपके साथ काम करना है।

ऑफेंडेड हुए थे विजय सेतुपति

जाह्नवी से जब पूछा गया कि विजय सेतुपति ने इस फोन कॉल का जवाब कैसे दिया तो उन्होंने बताया- विजय सेतुपति ने कुछ नहीं कहा। बस अइयो...अइयो.. बोल रहे थे। मुझे नहीं पता कि वो मेरा कॉल पाकर भड़क गए या शर्मा गए थे। लेकिन वो सरप्राइज जरूर हो गए थे क्योंकि मैं इतनी एक्साइटमेंट में बोल रही थी तो उन्होंने कुछ नहीं कहा।

जूनियर एनटीआर में हैं एक अलग बात

जूनियर एनटीआर में हैं एक अलग बात

इसके बाद जाह्नवी कपूर ने साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर के बारे में बात करते हुए कहा- अगर मैं उनकी बात करती रही ना तो पक्का वो रोकने वाले आदेश दे देंगे। मुझे लगता है वो एक जोश ले आते हैं। जूनियर एनटीआर जब भी स्क्रीन पर आते हैं, कोई पावर सी आ जाती है। मुझे नहीं पता ये उनका स्वैग है, या उनकी टाइमिंग, या दर्शकों का प्यार। उनका चार्म भी हो सकता है। हालांकि मैं उन्हें स्टॉक नहीं करती पर वो मुझे बहुत अच्छे लगते हैं।

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनुसार जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे। इसके अलावा साल 2023 की शुरुआत में जाह्नवी कपूर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर के पास फिलहाल 'तख्त', 'बॉम्बे गर्ल' और 'रणभूमि' जैसी फिल्में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+