बोनी कपूर बेटी जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आए नजर, फैंस बोले- 'रिश्ता फिक्स हो गया'
हाल ही में NMACC के लॉन्च इवेंट में सिनेमाजगत के कई सितारे नजर आए। इस दौरान बोनी कपूर बेटी जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर के साथ दिखाई दिए।

Boney Kapoor With Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। एक्ट्रेस को कई बार शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरों को हवा मिली। इस बीच बोनी कपूर और शिखर का एक वीडियो सामने आया जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि जाह्नवी और शिखर जल्द ही शादी करने वाले हैं।
बोनी कपूर के साथ दिखी शिखर की बॉन्डिंग
हाल ही में जान्हवी के पिता बोनी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ मुलाकात करते देखा गया। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उदघाटन समारोह में दोनों ने पैपराजी को पोज दिया और फोटो क्लिक करवाई। फोटो क्लिक कराते वक्त दोनों ही काफी कंफर्टेबल नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले शिखर बोनी कपूर के साथ स्माइल करते हुए पोज देते हैं और फिर वह उनको सोलो फोटोज के लिए अकेला छोड़ देते हैं। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है।
फैंस का खींचा ध्यान
बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया की इस वीडियो में भले ही जाह्नवी कपूर मौजूद नहीं थीं लेकिन सोशल मीडिया पर शिखर को बोनी कपूर का होने वाला दामाद कहा जा रहा है। वीडियो पर लगातार यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वाह कितने कूल पापा हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है जाह्नवी की शादी पक्की हो गई'। एक ने लिखा 'ओह माय गॉड! दामाद जी के साथ।'

NMACC के लॉन्च इवेंट में पहुंचे कई सितारे
बता दें कि, हाल ही में NMACC के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारे नजर आए। सभी ने एकसाथ खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर लगातार इन सभी सितारों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications