'मां के बिना जिंदगी कुछ भी नहीं', Janhvi Kapoor के फोन में दिखी मां श्रीदेवी की झलक,वायरल हुआ वीडियो

श्रीदेवी के निधन को 5 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन अपनी मां को खोने के दर्द से अभी भी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उबर नहीं पाई हैं।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Sridevi Wallpaper: किसी की भी जिंदगी में उनके माता-पिता का अहम रोल होता है। जिन्हें हम कभी खोना नहीं चाहते लेकिन जब वह इस दुनिया को अलविदा कह देते हैं तो यह दर्द किसी भी अन्य दर्द से ज्यादा बड़ा होता है। कुछ ऐसा ही मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ हुआ जब उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी को हमेशा के लिए खो दिया।

जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल
श्रीदेवी को इस दुनिया से गए हुए पूरे 5 साल हो चुके हैं लेकिन इस सदमे से जाह्नवी कपूर आजतक उबर नहीं पाई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें पैपराजी की नजर एक्ट्रेस के फोन पर मां के साथ लगाए वॉलपेपर पर पड़ती है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

एक्ट्रेस के फोन ने खींचा फैंस का ध्यान
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने कैजुअल लुक में नजर आईं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देने से बचती हुई नजर आईं। नो मेकअप लुक में भी जान्हवी बेहद प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने कैजुअल लुक में बाल खुले रखे हुए थे लेकिन इस दौरान उनके लुक से ज्यादा एक्ट्रेस के फोन ने फैंस का ध्यान खींचा।

मां श्रीदेवी के साथ लगाया था वॉलपेपर
जाह्नवी कपूर जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठती हैं वह तुरंत फोन चार्जिंग पर लगाती हैं। इस दौरान जब फोन की लाइट जलती है तो स्क्रीन के वॉलपेपर पर जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ फोटो लगाई हुई थी। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर काफी इमोशनल हो गए।

वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल
जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ बचपन की फोटो लगाई हुई थी। अब फैंस इस वीडियो को देखकर मां-बेटी की बॉन्डिंग पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वो आज भी अपनी मां को याद करती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां के बिना जिंदगी कुछ भी नहीं है।' एक यूजर ने लिखा, ''जान्हवी मां के सबसे करीब थीं'।

श्रीदेवी के निधन को हुए पूरे 5 साल
बता दें कि 80 के दशक की एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ एक शादी अटेंड करने गई थीं। तभी शादी की रात उनके बाथरूम में गिरने की वजह से निधन हो गया। मां के यूं अचानक जाने से जाह्नवी कपूर को गहरा सदमा लगा था। वह आज भी सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+