अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जाह्नवी कपूर ने किया ऐसा काम, लोग बोले- इसलिए बुलाया था क्या इसे....

Janhvi Kapoor Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स के कई वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इन वीडियोज को देखन के बाद से या सेलेब्स के लुक की तारीफ कर रहे हैं या फिर उनकी हरकतों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को ट्रोल किया जा रहा है।

जाह्नवी कपूर का जमकर उड़ा मजाक
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फूलों की पंखुड़ियों से भरी थाली पकड़े नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर का ये वीडियो देखने के बाद से लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। कई लोग तो जाह्नवी कपूर का जमकर मजाक भी बना रहे हैं।

janhvi kapoor

जाह्नवी ने राधिका की एंट्री पर बरसाए फूल
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गत 3 मार्च 2024 को खत्म हो गई है। सेरेमनी के आखिरी दिन पर बॉलीवुड की कुछ और हस्तियों ने शिरकत की थी। जाह्नवी कपूर भी वहां पहले से ही मौजूद थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी स्टेज पर मौजूद थे और राधिका दुल्हन की तरह तैयार होकर नाचते-गाते उनके पास जा रही थीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर समेत कुछ और लोग मुकेश अंबानी की होने वाली बहू पर फूल बरसा रहे थे।

जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
जाह्नवी कपूर का ये वीडियो देखने के बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएकशन्स दे रहे हैं। लोगों की मानें तो जाह्नवी कपूर जिस तरह से लाइन में फूलों की थाल लेकर खड़ी हैं, उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इसी काम के लिए सेरेमनी में पहुंची थीं।

लोगों ने जाह्नवी कपूर के लिए लिखी ऐसी बात
लोग जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- जाह्नवी को थाली पकड़ा के अंबानी ने औकात दिखा दी। वहीं एक शख्स ने लिखा है- जाह्नवी कपूर को फूल फेंकने के लिए रखा है क्या। एक यूजर ने लिखा है- अंबानी परिवार ने सभी सेलेब्स को काम पर लगा दिया। है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+