Janhvi Kapoor: जल गई जाह्नवी कपूर की पीठ, एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, बाथरूम से फोटो वायरल

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की है। इस सेल्फी में एक्ट्रेस की पीठ का हाल देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं।

जाह्नवी कपूर की फोटो हुई वायरल
जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है, उसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। जाह्नवी कपूर ने बाथरूम से इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही हैं और पीछे लगे मिरर में अपनी पीठ पर आए निशान को दिखा रही हैं।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर की पीठ पर पड़े जलने के निशान

फोटो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर की पीठ पर दोनों तरफ कुछ गहरे निशान बने हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- बर्न्ट। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर के पीछ पर ये निशान, केरला में तेज धूप में शूटिंग करने की वजह से आए हैं।

कैसे हुआ जाह्नवी कपूर का ये हाल

-जाह्नवी कपूर केरल की भीषण गर्मी में अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी की शूटिंग कर रही हैं। आपको बता दें कि डेडिकेशन और कड़ी मेहनत के चलते जाह्नवी कपूर को सनबर्न हो गया है। हालांकि इस कैंडिड फोटो में जाह्नवी कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

-खबर है कि फिल्म परम सुंदरी में जाह्नवी कपूर पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुंदर दिखने के लिए फोटोज की एडिटिंग करती हैं जाह्नवी कपूर

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। कई बार तो वह सुंदर दिखने के लिए एडिटिंग तक की मदद लेती हैं और ट्रोल हो जाती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने कर्वी फिगर के लिए की गई एडिटिंग के चक्कर में लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं।

खुशी कपूर को मोटीवेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म लवयापा आगामी 7 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में खुशी कपूर के साथ आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान भी नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए मोटीवेट करती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+