करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग कर रहे हैं ये कमेंट्स

करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में पहुंचीं जाह्नवी कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी ड्रेसेस के चलते लोगों के ट्रोल का शिकार हो गई हैं।

मुंबई, 26 मईः बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी रखी थी। उनकी इस बर्थडे पार्टी में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद अपने खास दोस्तों को बुलाया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई नामी लोगों ने शिरकत की। हर किसी ने उनके इस दिन को यादगार बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। पार्टी में सलमान खान, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना, कटरीना कैफ, विकी कौशल, आमिर खान, करीना कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे थे। पार्टी से सामने आई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं पार्टी में पहुंचे सेलेब्स के स्टाइल और ड्रेसेस को लेकर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कई लोग जहां अपने पसंदीदा स्टार्स की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग कुछ सेलेब्स को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में पहुंची जाह्नवी कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी ड्रेसेस के चलते लोगों के ट्रोल का शिकार हो गई हैं।

janhvi and malaika

पार्टी में जाह्नवी के साथ हुआ Oops Moment
आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और डायरेक्टर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में करण जौहर ने ही लॉन्च किया था। ऐसे में जाह्नवी के लिए करण बेहद ही खास हैं। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी की खुशी देखते ही बन रही थी। इस पार्टी में वह शिमरी ड्रेस में दिखीं लेकिन कई मौकों पर वह असहज भी हुईं। पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे साफ है कि जाह्नवी इस शिमरी ड्रेस के चलते ऊप्स मोमेंट का भी शिकार हुईं। वह फोटोज क्लिक करवाने के दौरान कई बार असहज महसूस कर रही थीं और अपनी ड्रेस को बार बार ठीक कर रही थीं। ड्रेस की ऐसी हालत को लेकर वह बीच बीच में थोड़ा परेशान भी नजर आ रही थीं।

ट्रोल हो रही हैं मलाइका अरोड़ा
पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा एक््टर अजुर्जन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं है वह अक्सर अपने रिवीलिंग ड्रेसेस के चलते ट्रोल्स का निशाना भी बनती रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। करण जौहर की पार्टी में मलाइका ने नियॉन रंग का आउटफिट कैरी किया हुआ था। इस ड्रेस को देखते ही लोग मलाइका को अपना स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह देने लगे हैं। लोग जमकर उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं और उनसे अपना फैशन डिजाइनर बदलने के लिए कह रहे हैं।

वहीं इस पार्टी में शामिल हुए कटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, तब्बू, नव्या नवेली और सारा अली खान के स्टाइल ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+