इस मशहूर कॉमेडियन ने की राखी सावंत की एक्टिंग, यूजर्स बोले- ‘ओरिजनल से अच्छी है डुप्लीकेट’
जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एक्टिंग करते हुए नजर आ रहीं हैं। फैंस ने जेमी को राखी सावंत से बेहतर बताया है।
मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जेमी भी अपने पिता की तरह शानदार कॉमेडी करती हैं। वे भी जॉनी लीवर की तरह की दर्शकों को एंटरटेन करती हैं। अन्य कलाकारों की एक्टिंग करके जेमी लीवर फैंस को खूब हंसाती हैं। अब जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे ड्रामा क्वीन राखी सावंत के साथ नजर आ रहीं हैं। दोनों का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस जेमी के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही वे जेमी को राखी से बेहतर बताकर राखी को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

राखी सावंत आईं नजर
दरअसल जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत भी नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को जेमी लीवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
जेमी ने शेयर किया वीडियो
जेमी लीवर लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हा ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ राखी सावंत भी नजर आ रहीं हैं। इस फनी वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने जेमी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'डुप्लीकेट ओरिजनल से ज्यादा अच्छी है।'

जेमी ने की राखी की एक्टिंग
वीडियो में जेमी लीवर को राखी सावंत की एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। जेमी कहती हैं कि हेलो दोस्तों, मैं राखी, और मैं आज जिम में आई हूं। और में हार्डकोर वर्क आउटिंग करूंगी। मजे से वर्क आउटिंग करूंगी और सबको दिखा दूंगी वेट लॉस करके। इसके बाद वीडियो में अचानक से राखी सावंत जेमी लीवर के पीछे आ जाती हैं और कहती हैं कि मैं हूं ओरिजनल। वीडियो में जेमी लीवर और राखी को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं। फैंस को ड्रामा क्वीन्स का ये वायरल वीडियो काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications