'जेलर' के प्रोड्यूसर टीम को बांट रहे करोड़ों, रजनीकांत को गिफ्ट की BMW कार, क्रू मेंबर्स को दिए गए Gold Coins
Jailer Producer Distributed Gifts: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी फिल्म 'जेलर' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा बिखेर रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिला है। गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है और कई नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
फिल्म के टीम मेंबर्स को प्रोड्यूसर ने बांटे गिफ्ट्स
आपको बता दें कि किसी भी फिल्म के सुपरहिट होने का सबसे बड़ा प्रॉफिट प्रोड्यूसर को होता है, जो फिल्म में अपने पैसे लगाता है। ऐसे में फिल्म 'जेलर' के प्रोड्यूसर इन दिनों खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। वह इतने खुश हैं कि बीते कुछ दिनों में ही वह इस फिल्म के टीम मेंबर्स को करोड़ों के गिफ्ट बांट चुके हैं। 200 करोड़ के बजट में बनी नेल्सन दिलीप कुमार की ये फिल्म दुनियाभर में 630 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

रजनीकांत को गिफ्ट में मिली बीएमडब्ल्यू कार
साउथ के सुरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच एक खास क्रेज देखने को मिलता है। यही वजह है कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' जैसे ही सिनेमाघरोंमें रिलीज हुई, इसने कई नए रिकॉर्ड्स बना लिए। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन मूवी के ब्लॉकबस्टर होने से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने फिल्म के लीड एक्टर रजनीकांत को कई सारे गिफ्ट दिए हैं। प्रोड्यूसर का मानना है कि रजनीकांत की वजह से ही ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
कलानिधि मारन ने रजनीकांत को दिया 100 करोड़ का चेक
फिल्म 'जेलर' के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने रजनीकांत को सबसे पहले एक लग्जीरियस बीएमडब्ल्यू एक्स 7 कार गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। इसके बाद उन्होंने थलाइवा को 100 करोड़ रुपये का चेक दिया था। ये चेक फिल्म 'जेलर' के प्रॉफिट शेयरिंग का है। इसके अलावा रजनीकांत को पहले ही फिल्म की फीस मिल चुकी है, जो कि 110 करोड़ रुपये है।
फिल्म के डायरेक्टर को मिली पॉर्श कार
फिल्म को सफल बनाने में निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। ऐसे में प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने फिल्म के डायरेक्टर को भी गिफ्ट दिया है। मारन ने नेल्सन को पॉर्श कार गिफ्ट की है। वहीं फिल्म के म्यूजिक की भी काफी तारीफ हुई है। ऐसे में मूवी के प्रोड्यूसर ने म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंद्र को भी पॉर्श कार गिफ्ट की है। इसके अलावा अनिरुद्ध को प्रोडक्शन हाउस की तरफ से 50 करोड़ का चैक भी दिया गया है। फिल्म का 'कावाला गाना' काफी सुपरहिट साबित हुआ है जिसमें तमन्ना भाटिया नजर आई थीं।
फिल्म के क्रू मेम्बर्स को गोल्ड कॉइन बांटे गए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दूसरे कलाकारों और क्रू मेम्बर्स को गोल्ड कॉइन बांटे गए हैं। हाल ही में चेन्नई में फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मूवी के प्रोड्यूसर कलानिथि मारन की ओर से 300 से ज्यादा टीम मेम्बर्स को गोल्ड कॉइन बांटे गए हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में रजनीकांत ने एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। साथ ही लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications