Money Laundering Case: 200 करोड़ रूपये ठगी मामले में जैकलीन को मिली राहत, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। ऐसे में उनकी सुनवाई को दिसंबर तक टाल दिया गया है।
Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने पर जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में लगातार उन्हें अपना काम छोड़कर कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इस मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जिसके लिए एक्ट्रेस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। लेकिन एक्ट्रेस पर लगे आरोपों पर किसी तरह की बहस नहीं हुई। ऐसे में अब इस केस की सुनवाई 12 दिसंबर तक टाल दी गई है।

12 दिसंबर तक टली सुनवाई
बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन मुश्किल में लगातार फंसती दिखाई दे रही हैं। जबसे ईडी (ED) ने चार्जशीट पर एक्ट्रेस को आरोपी घोषित किया है तभी से एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। लगातार एक्ट्रेस से मामले की पूछताछ हो रही है। हालांकि तमाम सवालों के बावजूद भी इस मामले में कोई बड़ा सबूत ईडी के हाथ नहीं लगा है। अब कोर्ट जैकलीन से ठीक 18 दिनों बाद यानी 12 दिसंबर को पूछताछ करेगी।
एक्ट्रेस से लगातार हो रही पुछताछ
इससे पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी। वहीं ईडी जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से कई बार पूछताछ कर चुकी है। दोनों अभिनेत्रियों ने अपने बयान दर्ज कराए थे। खबर थी कि जैकलीन फर्नांडीज सुकेश को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि, पहले ही पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया और वह फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications