Baap of All Films: 80 के दशक के 4 सितारे मचाएंगे धमाल, ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर आ रहे हैं सनी देओल

‘बाप ऑफ ऑल फिल्म्स’ में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स नजर आने वाले हैं। मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

मुंबई, 17 जून: फिल्ममेकर अहमद खान इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अहमद खान ने एक एक्शन फिल्म के लिए जी स्टूडियो के साथ फिर हाथ मिलाया है। खास बात तो ये है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्ल में मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स लीड रोल में होंगे। इन सब स्टार्स को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

जैकी श्रॉफ ने शेयर की फोटो

जैकी श्रॉफ ने शेयर की फोटो

जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि 'जहां चार यार मिल जाए.... अरे चौथा किधर है भीडू..... @duttsanjay' ये तस्वीर जैसे ही एक्टर ने शेयर की, फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। इसके साथ ही जैकी ने फैंस के सामने चौथे यार को लेकर सस्पेंस क्रिएट कर डाला।

संजय दत्त ने दिया फैंस को जवाब

संजय दत्त ने दिया फैंस को जवाब

इसके बाद यही तस्वीर एक्टर संजय दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और सनी देओल को टैग कर लिखा, 'शूट का पहला दिन और पहले ही बंक कर रहे हैं.... पाजी आप कहां हो?' अभिनेता ने अपने कैप्शन में सनी देओल को टैग कर फैंस को जवाब दे दिया।

सनी देओल का मजेदार कैप्शन

सनी देओल का मजेदार कैप्शन

इसके बाद अभिनेता सनी देओल ने भी यही तस्वीर फैंस के साथ साझा कर मजेदार कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा- तुम लोग काफी फिट लग रहे हो। मैं भी अपना ढाई किलो का हाथ लेकर आ रहा हूं। इसके बाद उन्होंने हैशटैग लिखा- #BAAPofAllFilms.

एक साथ दिखेंगे चारों स्टार्स

एक साथ दिखेंगे चारों स्टार्स

पिंकविला की खबर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई स्टूडियो सहित कई जगहों पर की जानी है। फैंस बड़े स्टार्स को एक साथ फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही अभिनेताओं के पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+