अनुपमा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, नकुल मेहता-हर्षद चोपड़ा ने भी जीता अवॉर्ड, देखें ITA Awards की पूरी लिस्ट
अनुपमा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, नकुल मेहता-हर्षद चोपड़ा ने भी जीता अवॉर्ड, देखें ITA Awards की पूरी लिस्ट
मुंबई, 07 मार्च: सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह भारतीय टेलीविजन अकादमी या आईटीए अवार्ड्स 2022 रविवार (6 मार्च) को मुंबई में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करण जौहर और वाणी कपूर जैसे कई अभिनेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। तो टीवी से राखी सावंत, रुपाली गांगुली, हर्षद चोपड़ा, नकुल मेहता, जानकी, सुरभि चंदना, हेली शाह, मुनमुन दत्ता, हिना खान, रश्मि देसाई, करणवीर शर्मा, रवि दुबे, गौरव खन्ना कुछ ऐसे थे जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी।

अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
बेस्ट ऐक्ट्रेस (पॉप्युलर) का अवॉर्ड रूपाली गांगुली को टीवी शो अनुपमा के लिए मिला। वहीं बेस्ट ऐक्ट्रेस (पॉप्युलर) का अवॉर्ड रूपाली गांगुली के साथ-साथ आशी सिंह को मीत: बदलेगी दुनिया की रीत के लिए मिला। वहीं बेस्ट ऐक्टर (पॉप्युलर) का खिताब हर्षद चोपड़ा को ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए दिया गया। राम कपूर की भूमिका निभाने वाले नकुल मेहता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक्स का पुरस्कार दिया गया है।

हिना खान को भी मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
बेस्ट ऐक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का खिताब हिना खान को दिया गया है। हिना खान को ये अवॉर्ड ट्रेसेज शो के लिए दिया गया है। टीवी के फेरवरेट शो का खिताब उड़ारियां को दिया गया है। वहीं बेस्ट सिंगर अरमान मलिक बने हैं। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का खिताब मोदी: द अनटोल्ड स्टोरी को दिया गया है।

रश्मि देसाई-सुरभि चंदना ने दी सिजलिंग परफॉर्मेंस
इस इवेंट में एक्ट्रेस रश्मि देसाई और सुरभि चंदना ने सिजलिंग परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में आशी सिंह ने भी ट्रॉफी अपने नाम की। हिना खान को फिल्म लाइन्स में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी मिला। विजेताओं की लिस्ट में सुधांशु पांडे का भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने अनुपमा में वनराज शाह का किरदार निभाया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्रशंसकों के साथ अपना उत्साह को साझा किया है।












Click it and Unblock the Notifications