क्या शादी करने वाले हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? मुंबई में डेट पर जाते हुए किए गए स्पॉट
क्या शादी करने वाले हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? मुंबई में डेट पर जाते हुए किए गए स्पॉट
मुंबई, 21 फरवरी: साउथ इंडियन फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा और ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले काफी दिनों से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ऑन और ऑफ-स्क्रीन भी एक शानदार केमिस्ट्री साझा करते हैं। कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को मुंबई में एक साथ डेट पर जाते हुए देखा गया था। इस डेट के बाद से ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें आने लगी है। हालांकि विजय और रश्मिका मंदाना ने अभी तक अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।

साल के आखिर में शादी कर सकते हैं रश्मिका और विजय!
ऐसी अफवाह है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑन स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद है, और अब कथित तौर पर कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय रिलेशनशिप में हैं और इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी दिनों से अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए मुंबई में रह रहे हैं। दोनों को मुंबई में डेट पर जाते देखा जाता है।

विजय के साथ के रश्मिका ने मनाया था नया साल
रश्मिका मंदाना ने इस साल गोवा में विजय देवरकोंडा और उनके भाई आनंद देवरकोंडा के साथ नए साल का जश्न मनाया था। रश्मिका मंदाना के विजय की मां माधवी के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल विजय देवरकोंडा पुरी जगन्नाथ की लिगर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मुंबई में तेज गति से आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर रश्मिका ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है जहां वह अपने पप्पी के साथ रहती हैं।

दो फिल्मों में एक साथ कम कर चुके हैं रश्मिका-विजय
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दो सुपरहिट फिल्मों गीता गोविंदा और डियर कॉमरेड में एक साथ काम किया है। तभी से उनके फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इन दोनों फिल्मों में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। तभी से रश्मिका और विजय के बीच अफेयर के चर्चे सामने आने लगे।

शादी को लेकर क्या सोचती हैं रश्मिका मंदाना
पुष्पा: द राइज की भारी सफलता के बाद रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अल्लू अर्जुन के साथ लीड एक्ट्रेस हैं। इंडिया टुडे को दिए हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने प्यार और शादी के बारे में बात की थी।
23 वर्षीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा कि वह अभी शादी के लिए बहुत छोटी हैं। शादी के विचार के बारे में पूछे जाने पर, रश्मिका ने कहा था, "मुझे नहीं पता कि इसके बारे में क्या सोचना है, क्योंकि मैं अभी इसके लिए बहुत छोटा हूं। मैंने इस पर विचार नहीं किया है। लेकिन मुझे लगता है कि शादी के लिए आपको एक ऐसे हमसफर की जरूरत होती है, जो आपको सहज बनाए।''

प्यार के बारे में क्या सोचती हैं रश्मिक मंदाना
रश्मिका मंदाना ने प्यार के बारे में बात करते हुए कहा, ''मेरे लिए, प्यार तब होता है जब आप एक-दूसरे को सम्मान, समय देते हैं, और जब आप उसके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। प्यार का वर्णन करना मुश्किल है क्योंकि यह भावनाओं के बारे में है। प्यार केवल तभी काम करता है जब यह दोतरफा हो।''

विजय और रश्मिका की आ रही बॉलीवुड फिल्में
अभी विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग में बिजी है जिसे पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं । इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। वहीं रश्मिका मंदाना भी अभी अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं जिसका डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications